RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:मकर संक्रांति महोत्सव में फैली सांस्कृतिक खुशबू।

कला, संस्कृति और युवा विभाग तथा जिला प्रशासन सीवान के संयुक्त तत्वावधान में खेल भवन में हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/सीवान(बिहार )14 जनवरी।कला, संस्कृति और युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, सीवान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पतंग उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान एक कबड्डी स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। मकर संक्रांति महोत्सव में सांस्कृतिक खुशबू की सुगंध खूब बिखरी और उल्लास, उमंग, उत्साह की त्रिवेणी बहती रही।
मकर संक्रांति महोत्सव का प्रारंभ जिलाधिकारी सिवा, उप विकास आयुक्त सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिलाधिकारी सहित आगत अतिथियों का स्वागत जिला कला- संस्कृति एवं युवा विभाग पदाधिकारी डॉ ऋचा वर्मा द्वारा किया गया।
राजवंशी देवी विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। गायकों की टोली ने एकल गीत की प्रस्तुति दी। डॉक्टर गणेश दत्त पाठक ने मकर संक्रांति के सांस्कृतिक महोत्सव पर प्रकाश डाला।
इसके बाद वी एम उच्च विद्यालय के परिसर में पतंगबाजी में जिलाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने बच्चों के साथ पतंग उड़ाया।
खेल भवन परिसर में कबड्डी स्पर्धा हुसैनगंज और सिवान की टीम में जोरदार मुकाबला के बीच संपन्न हुआ जिसमें सिवान की टीम विजई रही सभी प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी ने मेडल देकर उत्साह वर्धन किया विजेता टीम को फील्ड देते हुए खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना से खेलते रहने का संदेश भी दिया कबड्डी खेल स्पर्धा के पश्चात जिला पदाधिकारी चित्रकला सिविल में चित्रकलाओं का अवलोकन करने पहुंचे इसमें विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने आकर्षक रंगोलिया को अकेला था तथा मकर संक्रांति से संबंधित खूबसूरत पेंटिंग को भी बनाया था जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया एवं विजेता को पुरस्कृत करने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए जिला पदाधिकारी ने भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते रहने का निर्देश दिया।

Related posts

भोजपुर:स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

स्नैपडील,फ्लिपकार्ट, मिशो,सहित अन्य 2 ई-कॉमर्स कंपनियों, को अपने मंच से कार सीट बेल्ट अलार्म बंद करने वाले उपकरण को हटाने का आदेश

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री के समक्ष वाराणसी, मुरादाबाद, हापुड़, रायबरेली,बरेली और लखनऊ की महायोजना-2031 का प्रस्तुतिकरण।

rktvnews

GEMS एजुकेशन ने स्कूल ऑफ रिसर्च एंड इनोवेशन के साथ दुनिया के बेहतरीन स्कूलों में से एक की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment