
आरा/भोजपुर 08 अगस्त। होम्योपैथी के चर्चित चिकित्सक डॉ आर बी सिंह को होम्योपैथी क्षेत्र की विख्यात दवा कंपनी डॉ अरविंद लेबोरेटरी द्वारा हाजीपुर में आयोजित स्टेट होमियोपैथ कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में डॉ अरविंद लेबोरेट्री के प्रबंध निदेशक डॉ अरविंद कुमार द्वारा बिहार “होमियो रत्न” अवार्ड प्रदान किया गया। डॉ आर बी सिंह स्थानीय केजी रोड ,आरा के साथ साथ महादेवगंज में भी अपनी चिकित्सा सेवा देते है। केजी रोड और महादेवगंज के गणमान्य लोगों ने उन्हें बिहार “होमियों रत्न ” अवार्ड से नवाजे जाने पर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है।

