RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बक्सर पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी से 360 लीटर देशी शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार!गिरफ्तार तस्कर ने अपने को राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज का मीडिया प्रभारी बताया।

बक्सर/बिहार 22 सितंबर। बक्सर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक बुलेट मोटर साइकिल सहित 360 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार।इस संबंध में बक्सर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने विज्ञाप्ति जारी कर बताया की बक्सर जिले के राजपुर थाने को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के तिलकरा शिव मंदिर के पास कुछ लोग वाहन से शराब उतारने के फिराक में है जिसकी जानकारी राजपुर थाना अध्यक्ष ने बक्सर एसपी को दी और बक्सर एसपी ने बक्सर सदर डीएसपी के नेतृत्व में उक्त सूचना के सत्यापन और छापेमारी के आवश्यक निर्देश दिए।
उक्त निर्देश के आलोक में छापेमारी कर 360 लीटर ब्लू लाइम देशी शराब और 83300 रुपए नगद के साथ उत्तर प्रदेश राज्य गाजीपुर जिले के देवढी निवासी सूर्य प्रताप सिंह और गाजीपुर जिले के ही बरोइन निवासी सत्य प्रकाश सिंह उर्फ संटू सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने विज्ञाप्ति में बताया की सत्य प्रकाश सिंह उर्फ संटू सिंह ने पूछताछ में अपने को राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज का मीडिया प्रभारी बताया और कहा की मीडिया में होने के कारण कभी पूछताछ नही होती थी जिसका फायदा उठाकर वो शराब की तस्करी करता था।
उक्त छापेमारी टीम में राजपुर थाना अध्यक्ष राजेश मालाकार,राजपुर अपर थाना अध्यक्ष संजय पासवान,राजपुर थाना पुलिस अवर निरीक्षक जय प्रसाद यादव,आरक्षी राजकुमार पासवान,मुनेश पासवान, मो सद्दाम शामिल थे।

Related posts

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सट्टेबाजी और जुए से जुड़े विदेशी ऑनलाइन प्लेटफार्म का समर्थन करने के प्रति सचेत किया है।

rktvnews

भोजपुर : विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित! श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने काकोर कलां में यमुना तटवर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना: बिहार है मायका ,आने का रहता है इंतजार : महिला उद्यमी, के ज्योति

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरेन्द्र कुमार के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मराठवाड़ा मुक्ति दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment