RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन में स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब एवं जूनियर डिवीजन में यूयूसी रेड विजयी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में शनिवार को स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बनाम सीएबी ग्रीन के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार फ्रेंड्स की टीम ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 325 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया| स्टार फ्रेंड्स की तरफ से अंकित राज ने शानदार शतक बनाते हुए 172 रन बनाए |हर्ष राज ने 41 रन रोहित सिंह ने 27 रन बनाया| सीएबी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजीव रंजन ने सर्वाधिक तीन विकेट ,आर्यमन एवं शिवम ने एक-एक विकेट लिया |325 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी C.a.b. green की पूरी टीम 17 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गई। C.a.b. green की तरफ से शशांक ने सर्वाधिक 29 रन तथा आर्यमन ने 11 रन बनाए| इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका |स्टार फ्रेंड्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रामकुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट ,अरुण -प्रभात एवं आशीष ने दो-दो विकेट लिए |राकेश को एक विकेट मिला| इस प्रकार स्टार फ्रेंड्स की टीम ने यह मैच 188 रनों से जीत लिया |आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार शतक बनाने वाले अंकित राज को शाहाबाद पारा मेडिकल कॉलेज की तरफ से ट्रॉफी स्टार फ्रेंड्स के अध्यक्ष अवध कृष्ण शर्मा द्वारा दिया गया| आज के मैच की निर्णायक नवीन एवं सूरज एवं कुणाल थे ,स्कोरिंग ओम ने की |
जूनियर डिवीजन के मैच में आज वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में U.C.C.RED बनाम आरा क्रिकेट अकादमी ए के बीच मैच प्राप्त 9:00 बजे शुरू हुआ| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट अकादमी बी की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 68 रन बनाए ।आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से विश्वजीत ने सर्वाधिक के 11 रन बनाए |इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका |अतिरिक्त रनों की संख्या 21 रही| यूसीसी रेडकी तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रिंस, रोचक और हर्ष राज ने तीन-तीन विकेट लिए |चंदन को एक विकेट मिला |
68 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी U.C.C.RED की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया| U.C.C.RED की तरफ से प्रकाश में सर्वाधिक 31 रन बनाए |आयुष ने 12 रन बनाए| इस प्रकार U.C.C.RED ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया |आरा क्रिकेट अकादमी B की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने सर्वाधिक तीन विकेट और विश्वजीत ने एक विकेट लिया| जूनियर डिवीजन के मैच के निर्णायक गोविंद एवं अंकुर थे स्कोरिंग अमृतेश ने की |पूरे मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी विभिन्न क्लबो के सीनियर खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे |कल का मैच सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट 11 क्रिकेट क्लब ब्लू बनाम C.A.B. के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|

Related posts

देहरादून : मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को DBT माध्यम द्वारा दिसंबर माह की पेंशन किश्त का किया भुगतान।

rktvnews

नैनीताल: नगर निगम के जेई 25000 घुस लेते रंगे हाथों गए पकड़े।

rktvnews

भारतीय रक्षा संपदा सेवा, सैन्य अभियंता सेवा और केंद्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

गिरीडीह:गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास का उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

खेल जगत की गौरवशाली विरासत को श्रद्धांजलि देते हुए, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बॉम्बे जिमखाना की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment