
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी जयंती सेवा सप्ताह पखवाड़ा 05 जनवरी से 12 जनवरी तक चल रहा है।
शनिवार को सेवा सप्ताह के छठे दिन भारतीय रेड क्रास सोसायटी में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त शिविर मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,प्रवक्ता संतोष तिवारी, निशांत सिंह सेंगर मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय सिंह सहित दर्जनों कार्यकताओ ने रक्त दान किया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि हमारे नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी के जयंती पर सेवा सप्ताह पखवाड़े के दौरान नेत्रहीन बच्चो के बीच भोजन और अन्य सामग्रियों का वितरण,महादलित वस्ती मे पाठ्य सामग्री वितरण,वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, मरीजों के बीच फल वितरण और रक्तदान शिविर का कार्यक्रम किया गया। रविवार 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस का कार्यक्रम जिला कार्यालय मे आयोजित है।इसी के साथ सेवा सप्ताह पखवाड़े का समापन हो जाएगा।
कार्यक्रम में रामदिनेश यादव,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,विभु जैन,प्रतीक चंद्रवंशी, परमजीत सिंह,राँविन सिंह आदि शामिल हुए।
उक्त अवसर पर रेड क्रास सोसायटी के सचिव विभा जी उपस्थित थी।
