RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी ने बगहा अनुमंडल अंतर्गत चम्पारण तटबंध एवं पी पी तटबंध का किया निरीक्षण।

स्लूइस गेट की ग्रीसिंग वगैरह करा कर तैयारी हालात में रखने का दिया निर्देश।

दवाब वाले पॉइंट्स पर विशेष निगरानी करने, रैट होल को चिन्हित करते हुए उसकी मरम्मती कराने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)20 जून।संभावित बाढ़ आपदा को लेकर जिला प्रशासन पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है। बाढ़ आपदा से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ लगातार रिव्यू किया जा रहा है ताकि बाढ़ आने पर जान-माल की क्षति को रोकी जा सके। इसी क्रम में गुरुवार को जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बगहा अनुमंडल अंतर्गत चम्पारण तटबंध एवं पी पी तटबंध का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने स्लूइस गेट की ग्रीसिंग वगैरह करा कर तैयारी हालात में रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही दवाब वाले पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखने, रैट होल को चिन्हित करते हुए उसकी मरम्मती कराने, स्वयं सेवकों की सूची, अंचल अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता तटबंध पर 24×7 की तर्ज पर निगरानी करेंगे। अभियंता लगातार भ्रमण कर लगतार तटबंध पर नजर रखेंगे तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक कार्यों को संपादित कराएंगे। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने तटबंध के दोनों ओर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।

Related posts

सांवलिया जी जलझूलनी एकादशी मेले की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित!जलझूलनी एकादशी मेला 24 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:वित्तीय क्षेत्र में कैरियर के अवसर और चुनौतियाँ पर महाराजा कालेज में 28 को होगा व्याख्यान: प्राचार्या प्रो कनकलता

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश: योजनाओं से पात्र व्यक्ति वंचित न हों एवं अपात्र लाभार्थी न बनें।

rktvnews

भोजपुर: समाजसेवी अमरदीप ने सिविल सर्जन कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप ,जिलाधिकारी से जांच की मांग।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड और नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं और बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्त पोषण समाधान पर मिलकर काम करेंगे।

rktvnews

46 गाड़ियों में लगाए गए सामान्य श्रेणी के 92 कोच; 22 दूसरी गाड़ियों के भी विस्तार की योजना।

rktvnews

Leave a Comment