शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 3 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के अंतर्गत आने वाले बहोरनपुर ओपी थाना क्षेत्र के राजपुर स्थित बांध पर एक अज्ञात शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभय शंकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे अंत्य परीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। उसकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है जो चेक का शर्ट और काला रंग का फुलपैंट पहना है।

previous post
