आरा/भोजपुर 28 अगस्त।जनहित साहित्य मंडल , आरा के तत्वावधान में तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन मानस मंदिर रमना, आरा में किया गया। वरीय साहित्यकार जगत् नंदन सहाय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सहित्यकारों ने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व एवं उनके द्वारा रचित रचनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्घाटन भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के संरक्षक अवकाश प्राप्त शिक्षक बी०डी० सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण कर किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जगत् नंदन सहाय ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी जन-जन के कवि थे। विचार प्रकट करने वालों में गिरीश प्रसाद सिंह, डॉ किरण कुमारी, डॉ रेणू मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह, नथुनी पांडे, जय नारायण पांडे, नंदकिशोर कमल, शरद सिंह, अजय कुमार गुप्ता आज्ञानी, दूधेश्वर तिवारी, बिहारी सिंह , ओमकार राज, आदि प्रमुख थे।
आगत अतिथियों का स्वागत कविलाश सिंह तथा मंच का संचालन कार्यक्रम के आयोजन रमेश सिंह राम प्रपन्न ने किया।
