RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

श्री राजेश कुमार सिंह ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,24 अप्रैल। आईएएस श्री राजेश कुमार सिंह (केएल:89) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। आईएएस श्री अनुराग जैन (एमपी:89) के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त के होने के बाद उन्हें यह कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले, वह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे।
श्री राजेश कुमार सिंह केरल कैडर से 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार में डीडीए के आयुक्त, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कृषि विभाग में संयुक्त सचिव, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव तथा भारतीय खाद्य निगम में मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। राजेश कुमार सिंह ने केरल सरकार में सचिव और राज्य के शहरी विकास तथा वित्त सचिव के तौर पर भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

Related posts

रामगढ़:मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने पश्चिम बंगाल में सागर परिक्रमा यात्रा चरण- XII का नेतृत्व किया।

rktvnews

गोवंश का रक्त गिरना कलंक ,गोसेवा से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

एयर मार्शल जसवीर सिंह मान एवीएसएम, वीएम ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला।

rktvnews

इंडिया गठबंधन ही अतिपिछड़ों के रोजगार, व्यवसाय और सम्मान की गारंटी कर सकता है – राजेश सहनी

rktvnews

अपने जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का अभ्यास ही महात्मा गांधी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी:प्रतापराव जाधव

rktvnews

Leave a Comment