RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने नये सत्र में विद्यार्थियों की संख्या में 20 प्रतिशत वृद्धि करने के दिये निर्देश।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति ने अधिष्ठाताओं की ली बैठक।

शोधात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवेदन की तिथि में हुई वृद्धि।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 23 जून। नया शिक्षण सत्र 2025-26 प्रारंभ होने के बाद इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में घटने वाले व नये सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि तथा शोधात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने अधिष्ठाताओं सहित प्राध्यापकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विगत वर्षों में विद्यार्थियों की घटती संख्या को देखते हुए अधिष्ठाताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि नये सत्र में पिछले वर्ष की तुलना में विद्यार्थियों की संख्या में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसके लिए किसी भी तरह की आवश्यकताएं होंगी तो उसकी पूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में शोधात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डी.लिट्. एवं पीएच.डी. करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पूर्व में जारी अधिसूचना जिसमें 10 जून 2025 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि थी, उसमें वृद्धि करते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक की गयी है। कुलपति डॉ. शर्मा की इस पहल से शोध करने से वंचित अभ्यर्थियों को एक अवसर मिल रहा है, जिससे वे शोध के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर डी.लिट्. एवं पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर सकें। इच्छुक अभ्यर्थी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Related posts

औरंगाबाद: सांसद अभय कुमार सिन्हा ने चैती छठ मेला एवं बिहार दिवस कार्यक्रम का किया विधिवत उद्घाटन।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जारी किया बाल विवाह जागरूकता गीत, 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का आह्वान।

rktvnews

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने बिजनेस वुमन एक्सपो 2023 में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का उत्सव मनाया।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक।

rktvnews

माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगो की आजीवन कारावास की सजा पर भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

अब क्या चुनाव ही खतरे में है?

rktvnews

Leave a Comment