RK TV News
खबरें
Breaking News

उच्च शिक्षा में लड़कियों का नामांकन अनुपात बढ़ाने के लिए सरकार कर रही प्रयास : श्रवण कुमार

पटना/बिहार (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)09 जनवरी। यहां के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान बी डी कॉलेज में उद्घाटन समारोह का आयोजन कर बीएससी (आईटी) लैब, वाचनालय, बांग्ला विभाग, स्नातक पुस्तकालय, उर्दू विभाग एवं बहुद्देशीय काउंटर को लोकार्पित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने महाविद्यालय में छात्र हित में किये जा रहे कार्यों के लिए प्राचार्य प्रो. विवेकानंद सिंह की सराहना की और उच्च शिक्षा में लड़कियों का नामांकन अनुपात बढ़ाने में सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार अविवाहित लड़कियों को छात्रवृत्ति देती है। इंटर पास करने पर सरकार की ओर से 25 हजार रुपए तो ग्रेजुएशन पूरा करने पर 50 हजार रुपए मिलते हैं। पहले इंटर और ग्रेजुएशन की छात्रवृत्ति की राशि क्रमशः 10 हजार और 25 हजार थी। अब इसे दोगुना कर दिया गया है। सरकार की यह कवायद बाल विवाह को रोकने के लिए है। अविवाहित छात्राओं को ही इसका लाभ मिलता है। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि राजधानी पटना में उच्च शिक्षा प्रदान करने में बी डी कॉलेज का महत्वपूर्ण योगदान है।
प्राचार्य प्रो. विवेकानन्द सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि बीएससी (आईटी) लैब 10 वर्षों से लैब विहीन था, वाचनालय नहीं था जिनका निर्माण मेरी प्राथमिकता थी। विभिन्न विभागीय कक्षों का लोकार्पण कराते हुए मुझे आज संतुष्टि का अनुभव हो रहा है। कुलपति प्रो. आर के सिंह ने प्राध्यापकों को शोधपरक दृष्टि रखने एवं नवाचार हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज के प्राचार्य डॉ जगन्नाथ गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
मीडिया प्रभारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागीय कक्षों का लोकार्पण होने के बाद अब छात्र–छात्राओं को इसका पूरा लाभ मिलेगा। लैब के माध्यम से छात्र नई–नई जानकारियां प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम का संचालन नीतू तिवारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिवाकर कुमार पाण्डेय ने किया। लोकार्पण के अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

नूंह व आसपास के इलाके में हालात सामान्य,अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां पहुँच चुकी हैं।

rktvnews

भोजपुर : दो जानवर चोर रंगेहाथ गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल

rktvnews

अखिल भारतीय शिक्षा समागम में राजस्थान के शैक्षिक नवाचारों और फ्लैगशिप योजना की गूंज -डायल फ्यूचर‘ कार्यक्रम में 87 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए लाभान्वित -शासन सचिव, स्कूल शिक्षा

rktvnews

देवघर:आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर संथाल परगना कमिश्नर, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:समाज सेवा से संवारा भविष्य और भारतीय सेना में हुए चयनित।

rktvnews

झारखंड:कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment