RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

नितिन गडकरी ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर सड़क संपर्क के लिये नगालैंड में दो-लेन वाला 25 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बनाया जा रहा है

RKTV NEWS/06 जून।केन्द्रीय सड़क परिहवन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस समय हम नगालैंड में दो लेन वाला 25 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बना रहे हैं। पैकेज-3 के हिस्से के तौर पर चकबामा से झुनहेबोटो तक बनने वाली इस सड़क में आपात स्थिति में बीच में ठहरने की सुविधा भी होगी।
मंत्री ने एक के बाद एक कई ट्वीट में यह जानकारी देते हुये कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में राज्यों के बीच सड़क संपर्क बेहतर बनाना है। इससे क्षेत्र में सभी यात्रियों को सक्षम, टिकाउ और आर्थिक रूप से वहनीय परिवहन का विकल्प मिलेगा।
श्री गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम पूर्वोत्तर क्षेत्र में उच्च स्तरीय राजमार्ग सुविधायें उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं। इससे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो-दिवसीय विजिटर्स कॉन्फ्रेंस संपन्न।

rktvnews

देश के सबसे बड़े प्रॉब्लम-सॉल्विंग प्लेटफॉर्म, एचसीएल जिगसॉ के छठे एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।

rktvnews

भोजपुर:प्रक्षेत्रीय संयोजक बने शशि रंजन, बोले कर्मचारियों के समस्याओं का निष्पादन ही उद्देश्य।

rktvnews

भोजपुर : चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी–जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) विधेयक, 2025 को अपनी स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के 47वें उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment