RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : झोपड़ी मे आग लगने से गाय समेत सामान जले।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 जनवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सहजौली पंचायत के डुमरिया गाँव मे रात मे फूस के झोपङीनुमा घर मे आग लगने से मवेशी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक गाय की जलने से मौत हो गई जबकि दो अन्य गाय झुलस गई हैं।
जिनका इलाज पशु चिकित्सक से कराया जा रहा है। पीड़ित डुमरिया के सत्यदेव यादव, रामदेव यादव तथा गुड्डू यादव बताये जाते हैं। पीड़ित सत्यदेव यादव ने बताया कि रात मे चुल्हे पर खाना बनाने के बाद चुल्हे को बूझा कर परिवार के लोग बगल के झोपङीनुमा घर मे सोने चले गये।

अग्नि कांड में झुलस कर मरी गाय

दूसरे झोपड़ी में मवेशी बंधे थे। इसी बीच आग की लपटें उठीं जो बगल के मवेशी के झोपड़ी तक पहुँच गई। झोपड़ी मे बंधी तीनों गाय आग की चपेट मे आ गईं। जिसमें से एक गाय की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि आग से झुलसी दो गाय की चिकित्सा पशु चिकित्सक द्वारा की जा रही है। पीङितों द्वारा घटना की सूचना शाहपुर थाने में लिखित रूप से दी गई है। अगलगी मे घर मे रखा अनाज, खाट, चौकी, बिछावन, बर्तन, कपङा, मवेशी का चारा, चोकर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। जदयू नेता दिनेश कुमार ओझा ने प्रशासन से पीड़ितों को समुचित मुआवजा यथाशीघ्र देने की मांग की है।

Related posts

“अडानी भगाओ — छत्तीसगढ़ बचाओ” के नारे के साथ संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश में मनाया कॉर्पोरेट विरोधी दिवस।

rktvnews

मोतिहारी:सर्वजन दवा खाना है फाइलेरिया को भगाना है” नारे के साथ दलित बस्तियों में खिलाई गई दवा।

rktvnews

राजस्थान:राज्य में पर्यटन नीति, फिल्म नीति शीघ्रता से हो जारी : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

बकरीद पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली खबरों के प्रसारण का वैशाली एसपी ने किया खंडन!भ्रामक खबरों से बचने की दी सलाह।

rktvnews

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल नई दिल्ली में राज्य और केन्द्रीय वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) गठन के प्रवर्तन प्रमुखों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

rktvnews

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के खुले कपाट,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा अर्चना।

rktvnews

Leave a Comment