RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भांजे के जन्म दिन पर लोजपा नेता ने कुष्ठ आश्रम में बांटे खाद्य पदार्थ एवं फल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी। भांजे दिव्यांशु राज के जन्मदिन पर जमीरा गांधी कुष्ठ आश्रम के गरीबों की बीच सुखा आहार चूड़ा, गुड़,ब्रेड एवम फल फूल का वितरण लोजपा रामविलास संसदीय बोर्ड प्रदेश सचिव हरिओम गुप्ता ने अपने पार्टी पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,संसदीय बोर्ड के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू,छात्र प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विकास सिंह,जिला उपाध्यक्ष अरविंद ओझा,जिला मीडिया प्रभारी संजू पासवान,प्रकाश कुमार ,समाज सेवी लाला यादव आदि के साथ मिलकर किया।हरिओम गुप्ता ने कहा प्रत्येक की आदमी को जन्मदिन पर व्यर्थ खर्च न कर दीन दुखियों को खाना खिलाकर जश्न मनाना चाहिए,जो खुशी गरीबों के साथ है, वह खुशी पटाखे,ढोल नगाड़े, गांजे बाजे में नहीं है।आज मेरे भांजे दिव्यांशु राज का जन्मदिन था इस मौके पर हम सभी लोजपा परिवार ने गांधी कुष्ठ आश्रम पहुंचकर जन्मदिन मनाया। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि जन्मदिन की सही खुशी गरीबों के साथ खुशी बाटना,इससे बड़ा कोई खुशी,जश्न नही है। आजकल लोग जन्मदिन पर नाजायज खर्च करते है तथा इंजॉय करते है लेकिन जो गरीबों के बीच में अपना जन्मदिन मनाते है,उन्हें खाना खिलाते है उससे बड़ा कोई पुण्य या पूजा नही है। संसदीय बोर्ड जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि दिव्यांशु राज के जन्मदिन पर गरीबों के बीच सुखा आहार बांटना यह बड़ी सेवा पूजा है,उन लोगो का आशीर्वाद उनको हमेशा मिलता रहेगा।

Related posts

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के पीजी रसायन शास्त्र उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का हुआ विदाई समारोह।

rktvnews

दरभंगा:श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह में एक दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

तीन राज्यों में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में 12.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद से 99,675 किसानों को लाभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने गया में पहाड़पुर स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के मुख्य प्रशासनिक भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।

rktvnews

समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य – जिला जज

rktvnews

योजनाओं में ग्रामीणजन की भागीदारी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें अधिकारी -मंत्री

rktvnews

Leave a Comment