RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल के कैंसर वार्ड व अत्याधुनिक कैंसर मशीन का किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 4 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल में कैंसर वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैंसर की अत्याधुनिक मशीन “वरियन एज रेडियेशन मशीन” का भी शुभारंभ किया।
कैंसर वार्ड का उद्घाटन करने के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों कैथ लैबस, इंडोस्कोपी, फिजियोथैरेपी आदि का निरीक्षण किया तथा वहाॅ की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अत्याधुनिक कैंसर मशीन को भी देखा और उसके कार्य पद्धति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि हम लोगों का उद्देश्य है कि संपूर्ण कैंसर केयर एक छत के नीचे हो तथा कैंसर का शीघ्र निदान और तुरंत उपचार हो। कैंसर की “वरियन एज रेडियेशन मशीन” पूर्वी भारत की पहली अत्याधुनिक मशीन है तथा देश में यह दूसरी मशीन है जो यहाँ कैंसर के उपचार के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ नरेश त्रेहान, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना के प्रबंध निदेशक डॉ रवि शंकर सिंह, डॉ राजीव रंजन, डॉ अमरेंद्र अमर सहित अन्य चिकित्सक गण मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय मंत्रिपरिषद से पशु पति कुमार पारस का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के दिए आबश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: सर्वेक्षण में मुसहर टोला के कई परिवार धर्म परिवर्तन की ओर:पद्मश्री भीम सिंह

rktvnews

चतरा:खरीफ मौसम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 550 किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जहानाबाद जिला को दी 241 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 88 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का सीधा प्रसारण YouTube एवं Facebook पर

rktvnews

Leave a Comment