RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

छत्तीसगढ: पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)05 जनवरी।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की विवेचना के लिए आईपीएस मयंक गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। गौरतलब है कि पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में बीजापुर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

एसआईटी (विशेष अनुसंधान टीम) में आईपीएस मयंक गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर, सुश्री रूचि वर्मा उप पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, शरद जायसवाल उप पुलिस अधीक्षक बीजापुर, गीतिका साहू उप पुलिस अधीक्षक बस्तर, दुर्गेश शर्मा निरीक्षक थाना प्रभारी बीजापुर, वीरेंद्र श्रीवास्तव निरीक्षक प्रभारी जिला विशेष शाखा बीजापुर, चन्द्रशेखर श्रीवास निरीक्षक प्रभारी फरसापाल जिला दंतेवाड़ा,रिजवान अहमद निरीक्षक रक्षित केंद्र बीजापुर, गौरव तिवारी निरीक्षक रेंज साइबर थाना जगदलपुर, मुकेश पटेल उप निरीक्षक थाना बीजापुर तथा विवेकानंद पटेल प्रभारी साइबर सेल बीजापुर को शामिल किया गया है। एसआईटी को उक्त प्रकरण की गहन जांच करने तथा प्रकरण की जांच कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बीजापुर को प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन अनिवार्यतः पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर:महासंघ गोप गुट ने मनाई कॉमरेड योगेश्वर गोप की 16वीं पुण्यतिथि।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण।

rktvnews

“भीड़” के एक्सक्लूसिव प्रीमियर के साथ सिनेमाई हदें तोड़ने जा रहा है एंड एक्सप्लोर एचडी।

rktvnews

भोपाल:भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ही निर्मित हों : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment