RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जनसुनवाई में आमजन को मिली राहत- अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र के 220 कार्यालयों में हुई जनसुनवाई, 2962 समस्याएं आयी, 2817 का मौके पर निस्तारण।

अजमेर/राजस्थान 04 जुलाई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण के निर्देशानुसार अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र के 220 कार्यालयों में आज जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान 2962 प्रकरण सामने आए। इनमें से 2817 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष रहे 145 प्रकरणों को भी समयबद्व निस्तारण के निर्देश दिए गए है। सबसे अधिक समस्याएं नागौर जिले से 445 तथा सबसे कम प्रतापगढ़ से 73 प्राप्त हुई है।
प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने मंगलवार को विद्युत उपभोक्ताओं एवं आम नागरिकों की विद्युत बिल संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए अजमेर जिले के हाथी भाटा पावर हाउस में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान विद्युत बिल सब्सिडी नही आने, फ्यूल सरचार्ज, लाइन शिफ्ट करवाने संबंधी, नए कनेक्शन, सैटलमेंट, सतर्कता जांच एवं ऑडिट चार्जेज संबंधी कुल 45 समस्याएं प्राप्त हुई। इन समस्याओं के समयबद्व निस्तारण के लिए प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
जन सुनवाई के दौरान अधीक्षण अभियंता एस के उपाध्याय, एडिशनल एसपी (विजिलेंस), टीए टू एमडी राजीव वर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी अनिल टाटू, टाटा पावर के सीईओ मनोज साल्वी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

दोषी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस।

परिवादी अरविंद कुमार परशुराम कॉलोनी, हनुमान नगर (एमडीएस यूनिवर्सिटी क्षेत्र) ने लम्बे समय से बिल नहीं मिलने की शिकायत करी। इस पर प्रबंध निदेशक निर्वाण ने दोषी कर्मचारी रोहित मुहाल (तकनीकी सहायक) को कारण बताओ नोटिस जारी कर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।

टाटा पावर के सभी पांचों कार्यालयों में प्रतिदिन जनसुनवाई के निर्देश।

प्रबंध निदेशक निर्वाण ने टाटा पावर के अधिकारियों को शहर के सभी पांचों कार्यालयों में उपभोक्ताओं के लिए प्रतिदिन जनसुनवाई के निर्देश दिए है।
जनसुनवाई में प्राप्त बिल सम्बन्धी प्रकरणों को देखते हुए प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने उपभोक्ताओं से अपील की है इन समस्याओं के समाधान हेतु शहर में वैशाली नगर, हाथी भाटा, हजारीबाग, परबतपुरा एवं शास्त्री नगर कार्यालय में संचालित कस्टमर केयर सेंटर की सहायता ले सकते है। इन कस्टमर केयर सेंटर पर ग्राहको को बिल से सम्बधित सूचनाओ की सही स्पष्टीकरण व जानकारी मिल सकेगी। यदि बिल की राशि कोई त्रुटि पाई जाती है तो मीटर रीडिंग व मीटर रिप्लेसमेंट आदि कार्यवाही भी की जाएगी।

Related posts

नई दिल्ली:यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्मारक टिकट जारी किए गए।

rktvnews

उतराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार तथा यात्रा के सम्बन्ध में फेक न्यूज या वीडियो बनाने वालों के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करवाने और कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों हेतु चयनित 165 अभियार्थियों को किया नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

मतदाता जागरूकता में भोजपुर जीविका की दीदियों ने रचा इतिहास।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 अगस्त 24

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में भारतीय नौसेना के नवनिर्मित मुख्यालय ‘नौसेना भवन’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment