RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के दूसरे चरण के दौरान गोपालगंज और बैरिया बाईपास के प्रस्तावित निर्माण कार्य का किया अवलोकन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)04 जनवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान गोपालगंज जिला के उचकागांव प्रखंड के सलेमपट्टी ग्राम में प्रस्तावित मीरगंज बाईपास के प्रारंभिक बिंदु का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को गोपालगंज जिला के हथुआ अनुमंडल अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं का मार्ग आरेखन विधि से अधिकारियों ने जानकारी दी। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री को बताया गया कि मीरगंज बाईपास पथ की कुल लंबाई 3 कि०मी० प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने मीरगंज बाईपास से विजयीपुर प्रखंड के पगड़ा (यू०पी० बॉर्डर) तक संपूर्ण सड़क की चौड़ीकरण कार्य की भी जानकारी ली। इसके तहत मीरगंज बाईपास होते हुए भोरे-विजयीपुर-पगड़ा पथ की प्रस्तावित कुल लंबाई 47 कि०मी० है। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि बैरिया बाईपास पथ की प्रस्तावित कुल लंबाई 5.7 कि०मी० है तथा उचकागांव से दही नदी पर बननेवाले एच०एल० ब्रिज की कुल लंबाई 60 मीटर की होगी।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने चौरांव पंचायत के तुरकहां गांव में प्रस्तावित गोपालगंज बाईपास के अंतिम छोर का भी अवलोकन किया जहां अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इसकी प्रस्तावित कुल लंबाई 12.65 कि०मी० है।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, विधान पार्षद राजीव कुमार, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, गोपालगंज जिला के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी०एच० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने संवैधानिक संस्थाओं पर कुछ लोगों द्वारा अनुचित टिप्पणियाँ करने पर चिंता व्यक्त की।

rktvnews

बागपत:घर घर पहुचाई जाएंगी मतदाता मार्गदर्शिका एवं मतदाता पर्ची,बीएलओ ने जिलाधिकारी को मतदाता पर्ची व मतदाता मार्गदर्शिका देकर की अभियान की शुरुआत।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिले को दी 580 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 62 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

बागपत:जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 मार्च 24

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी से संबंधित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment