RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर समाहरणालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)09 जून।महान जननायक, आदिवासी समाज के गौरव एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। अधिकारियों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उन्होंने समाज में जागरूकता, आत्मसम्मान और एकता की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अधिकारियों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का संदेश आज भी समाज को प्रेरित करता है। उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किए जाने के 5 वर्ष पूरे होने को रेखांकित किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने बाजार समिति स्थित वर्ज़गृह एवं मैदान केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बिरजू महाराज जैसे कलाकार की प्रतिभा अद्वितीय,मिले भारतरत्न।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के नौ वर्ष पूरे होने पर नागर विमानन मंत्रालय की उपलब्धियों का उल्लेख किया

rktvnews

चतरा:26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment