RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उज्जैन:जेल महानिदेशक ने केन्द्रीय जेल उज्जैन का किया आकस्मिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)07 जून।उज्जैन केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि गत दिवस केन्द्रीय जेल उज्जैन का आकस्मिक निरीक्षण जेल महानिदेशक श्री गोविंद प्रताप सिंह ने किया। भ्रमण के दौरान नवनिर्मित नवजीवन आश्रम खुली जेल का निरीक्षण किया गया। उज्जैन में खुली जेल का शीघ्र ही शुभारम्भ होना है। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री साहू द्वारा डीजी जेल को जेल में संचालित समस्त गतिविधियां व सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी गई। डीजी जेल ने जेल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त कर प्रशंसा जाहिर की। इसके बाद डीजी जेल श्री सिंह ने सब जेल तराना का निरीक्षण किया।
लॉयंस क्लब उज्जैन ने इस अवसर पर चर्म रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया। चर्म रोग चिकित्सा शिविर में 87 पुरूष एवं 15 महिला कुल 102 बन्दियों की चर्म रोग की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई। उप अधीक्षक एवं सहायक अधीक्षक ने चिकित्सा शिविर की व्यवस्था बनाये रखी। शिविर के दौरान समस्त जेल स्टाफ उपस्थित था।

Related posts

नारनौल:वीर बाल-दिवस पर बालकाव्य-सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

भोपाल:नरेला होली मिलन समारोह का भव्य समापन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक के औपचारिक सत्र की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग के परिजनों से मिलने पहुंची इंसाफ मंच की टीम।

rktvnews

भोजपुर:गर्भवती महिला का सफल रेस्क्यू , एस.डी.आर.एफ. की त्वरित कार्रवाई।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उ0प्र0 के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न पं० गोविन्दबल्लभ पंत की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलिअर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment