RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

नारनौल:मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/नारनौल ( हरियाणा)04 जनवरी।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। महिलाओं के लिए इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन करके उन्हें घरेलू कामकाज के साथ-साथ खेलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर भी मिल रहे हैं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने 21,000 रुपए प्रतियोगिता विजेताओं को दिए।
इस मौके पर सुपरवाइजर अनीता यादव ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए आयोजित 100 मीटर दौड़ में शबनम प्रथम, माया द्वितीय व कृष्णा यादव तृतीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में गीता कुमारी प्रथम, संध्या द्वितीय व रिशाल देवी तृतीय स्थान पर रही। 30 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं व लड़कियों की 300 मीटर दौड़ में किरण प्रथम, चंद्रावती द्वितीय व चंद्रपति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में मेघा प्रथम, करीना द्वितीय व संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ में मोनू प्रथम, विनीता द्वितीय व सुषमा तृतीय स्थान पर रही।

Related posts

15 लीटर शराब के साथ एक गया जेल।

rktvnews

तारीफ़ बनाम हक़ीक़त में सच्चाई पहचानना जरूरी : मोटिवेशनल स्पीकर सिल्की रंजन

rktvnews

बोर्ड ,निगम के गठन में पासमांदा मुसलमानों को जगह ना मिलने से मायुसी

rktvnews

बिहार पुलिस की अपराध इकाई एवं प्रगत संगणन विकास केन्द्र (C-DAC) पटना के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

रायपुर : योग दिवस की तैयारियां हुई प्रारंभ, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे बलौदाबाजार के मुख्य अतिथि।

rktvnews

ट्राई ने स्पेक्ट्रम पर एसएटीआरसी कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment