RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची में आयोजित खादी मेला में उमड़ी लोगों की जबरदस्त भीड़।

मेला परिसर में स्केचिंग का जीवंत प्रदर्शन।

खादी फैशन शो का किया गया आयोजन।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 04 जनवरी।झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25 का जैसे-जैसे समापन की तिथि निकट आ रही है, वैसे-वैसे महोत्सव में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को मेले में लगभग 10 हजार लोगों ने मेले का आनंद लिया।
महोत्सव में झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल में पुरुषों के लिए सूती, रेशमी, ऊनी बंडी, कुर्ता, पजामा, ड्रेस मैटरियल, टोपी, मफलर, शॉल के साथ साथ महिलाओं के लिए भी ऊनी और रेशमी बंडी के अलावा सूती, रेशमी साड़ी, डिजिटल प्रिंटेड साड़ी, सोहराई प्रिंटेड साड़ी, म्यूरल साड़ी और मधुबनी प्रिंटेड साड़ियां खूब डिमांड में हैं ।
मेला परिसर में स्केचिंग का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है l रांची के कलाकार रोशन कुमार लोगों की जीवंत पेंटिंग बना रहे है। ब्लैक एंड वाइट पेंटिंग 500 रुपये से शुरू है वहीं रंगीन पेंटिंग की कीमत थोड़ी ज्यादा है।
साबरमती आश्रम के जीवंत प्रदर्शनी में बच्चों का उत्साह देखा जा रहा है यहां गांधी जी जुड़ी रोचक जानकारियां प्रदर्शनी में लगी चित्रों से प्राप्त की जा सकती है।
कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा मलय कुमार साहू, एवं टीम सरायकेला-खरसांवा द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य एवं रमण कुमार मिश्रा एवं दल रांची द्वारा भजन एवं गजल गायन की प्रस्तुती की गई।
बच्चों के लिए आयोजित फेस पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में Times of India के द्वारा Trible Threads थीम पर “खादी फैशन शो” का आयोजन किया गया। “खादी फैशन शो” में खादी वस्त्रों से बने आधुनिक परिधानों का प्रदर्शन किया गया। Heritage Revival Collection राउंड में खादी वस्त्रों से बने परिधानों को आदिवासी परंपराओं से जोड़ा गया। “खादी फैशन शो” में खादी के धोती, कुर्ता, पजामा, रेशमी, उनी, सूती बंडी, शॉल, गर्म खादी कपड़े रेशमी, तसर, मधुबनी प्रिंटेड साड़ियां पहनकर मॉडलों द्वारा कैटवॉक किया गया। Tribal Fusion Collection राउंड में आदिवासी शैली को खादी से जोड़कर परिधानों का संग्रह प्रस्तुत किया गया। आदिवासी नगाड़े और बांसुरी की धुनों को लोगों को खूब आनंद उठाया ।

आज के कार्यक्रम

आज कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा श्री मुकेश तिवारी एवं दल,राँची द्वारा हिन्दी गायन एवं सिम्मी गोस्वामी एवं दल, राँची द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुती दी जायेगी। साथ ही, खादी बोर्ड द्वारा Mrs-Khadi Fahion Show किया जाएगा एवं वर्षा रितु ग्रुप डांस, रांची के द्वारा नृत्य की प्रस्तुती की जायेगी।
बच्चों के लिए पांच से नौ आयु वर्ग तथा दस से चौदह आयु वर्ग के लिए गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिन बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेना है. महोत्सव परिसर में आकर वे प्रातः 11.00 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे।

Related posts

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय गरीब कल्याण सम्मेलन मे शामिल होने भोजपुर जिला पहुँचे!भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:चार दिवसीय जिला स्तरीय “मशाल”प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

बिहार सरस मेला: NIFT के छात्र सीख रहे जीविका दीदियों से ग्रामीण शिल्प और कला के गुर।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड संस्कृत आकदमी की सामान्य समिति की 09वीं बैठक की अध्य़क्षता की।

rktvnews

पटना:गौरैया की घर वापसी कैसे हो पर एक कार्य योजना पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार को सौंपी गयी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री की बहन गीता मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया

rktvnews

Leave a Comment