RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष के निरीक्षण का असर, अब इमरजेंसी वार्ड में ही होगी सोनोग्राफी।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)01 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा रविवार को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के औचक निरीक्षण का असर अब सामने आ रहा है। श्री देवनानी की नाराजगी और कार्रवाई के निर्देशों के बाद अस्पताल प्रशासन ने अब इमरजेंसी वार्ड में ही सोनोग्राफी कराने का निर्णय लिया है। इससे परेशानी में अस्पताल आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में अस्पताल के सोनोग्राफी कक्ष पर ताला लटका देखकर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोनोग्राफी कक्ष का ताला खुलवाकर मरीजों को राहत दिलवाई थी। उन्होंने अस्पताल को निर्देश दिए थे कि आमजन को राहत प्रदान करने के लिए एक सोनोग्राफी मशीन इमरजेंसी वार्ड में लगाकर प्रशिक्षित स्टॉफ लगाया जाए। उन्होंने अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश भी दिए थे।
श्री देवनानी के निर्देश और उनकी नाराजगी के बाद अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक सोनोग्राफी मशीन इमरजेंसी वार्ड में ही लगाने का निर्णय किया है। यह सोनोग्राफी मशीन लगने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बहुत राहत मिलेगी।

Related posts

बिहार: भोजपुर:राजा रामचन्द्र को मिली राज गद्दी,भव्य देवी जागरण का भी हुआ आयोजन।

rktvnews

पीजी मनोविज्ञान विभाग द्वारा महिला कॉलेज में लगा ब्लड प्रेशर और,ब्लड शुगर जांच शिविर ।

rktvnews

हकमारी होने पर ओबीसी ईंट से ईंट बजा देगा : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

आरा नगर निगम की गुण्डागर्दी फुटपाथी दुकानदारों पर जारी – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

22 मई को भाजपा भोजपुर जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में केंद्रीय मंत्री आर के सिंह सहित विधायक व विधान परिषद् सदस्य होंगे शामिल।

rktvnews

चतरा:जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment