RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर 05 जनवरी। भोजपुर पुलिस ने आज चांदी थाना में दर्ज हत्याकांड के 02/24 में नामजद 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विदित हो की चांदी थाना अंतर्गत भदवर वार्ड संख्या 01निवासी दिनेश कुमार के पुत्र संतोष कुमार उर्फ भल्लू 4 जनवरी की रात्रि करीब 9 बजे अपने दोस्तो से मिलने की बात कहकर घर से निकला था।उसी मध्यरात्रि गांव के किसी व्यक्ति ने वादी से उसके बेटे को गोली मारे जाने की बात बताई गई थी। जिसपर वादी ने घर से निकल कर पाया की उसके बेटे को गोली लगी है जिसकी मृत्यु इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई थी। मृतक के पिता ने इस हत्याकांड को लेकर चांदी थाने में गांव के ही 5 लोगो मनीष कुमार,ओमप्रकाश कुमार उर्फ प्रियांशु,निखिल कुमार,संजय कुमार उर्फ टीलू कुमार,जय जन्म राय के विरुद्ध हत्या करने का मामला दर्ज कराया था जिसे पुलिस ने एक विशेष टीम जा गठन कर उक्त नामजदो को आज गिरफ्तार भी कर लिया है साथ ही अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त एक देशी कट्टा सहित एक जिंदा कारतूस को भी बरामद किया है।

Related posts

भोजपुर:श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में क्षमावाणी महापर्व भक्तिपूर्वक मनाया गया।

rktvnews

मनन की व्याख्या कवि अरुण दिव्यांश की रचना में।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0सी0डी0एस0 एवं मनरेगा माध्यम से बनाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्र भवन के निर्माण एवं भूमि उपलब्धता के अद्यतन स्थिति के संबंध में की गई समीक्षा।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका:नववर्ष के अवसर पर बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनज़र विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

rktvnews

दिशा एक प्रयास के कार्यक्रम से भोजपुर और बक्सर जिले में आ रहा बड़ा बदलाव!बाल विवाह सदियों पुरानी सामाजिक बुराई:कुमारी सुनिता सिंह

rktvnews

Leave a Comment