RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पवन सिंह ने पड़रिया खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 नवंबर। मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बड़हरा विधानसभा क्षेत्र पड़रिया खेल मैदान में भोजपुरी सुपरस्टार एवं भाजपा नेता पवन सिंह ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार जनसभा को संबोधित किया।पवन सिंह सभा स्थल पर बाई रोड आये और हेलिकॉप्टर से वापस गये।
पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में विकास और रोजगार का कार्य केवल एनडीए सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग सिर्फ वादे करते हैं, जबकि एनडीए ने धरातल पर काम कर दिखाया है। बड़हरा विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी को जिताना यहां के विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने जनता से अपील किया कि बटन कमल पर दबाएं, ताकि मोदी और नीतीश के हाथ मजबूत हों,और राघवेन्द्र प्रताप को विजय का माला पहनाया।कार्यक्रम के दौरान युवाओं और महिलाओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली।जनसभा के अंत में पवन सिंह ने भोजपुरी अंदाज में कहा — “हमरा बड़हरा के जनता सबसे प्यारी बा, ए बार वोट कमल पर पड़ी, जीत एनडीए के होई।”
सभा के सफल आयोजन से एनडीए कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा देखने को मिला।पवन सिंह के आगमन पर सभा में इतनी भीड़ हो गई पुलिस को भीड़ को रोकने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।पवन सिंह को देखने के लिए युवा पेड़ पर चढ़कर घंटो इंतजार किये।

Related posts

मोतीहारी:भव्या कार्यक्रम को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों की हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के दंपतियों को दत्तक ग्रहण पूर्व बालिकाओं को दिया गोद।

rktvnews

लीडरशिप घोषणा: Logic Pursuits ने ग्लोबल डिलीवरी एक्सीलेंस में तेजी लाने के लिए रौनक शाह को EVP और Global Head of Service Delivery नियुक्त किया।

rktvnews

भोजपुर : सहयोग शिविर मे प्राप्त हुए 145 आवेदन।

rktvnews

दास्तान–ए–ख़राबहाल!

rktvnews

Leave a Comment