RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 10 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत की सफलता को ले की गई समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)29 अप्रैल।आगामी 10 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आज कार्यपालक विभाग एवं सभी बैंक के पदाधिकारीगण के साथ एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भारत भूषण भसीन के प्रकोष्ठ एवं अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गौतम कुमार ने बताया कि सभी विभागों से बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वादों के निष्पादन था। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय वाद का निष्पादन हो सके इसका लक्ष्य रखा गया है‌। इसके लिए सभी न्यायालय से नोटिस संबंधित थाना को निर्गत किया जा चुका है। सचिव गौतम कुमार ने आगे बताया कि जिन सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को नोटिस या सूचना प्राप्त नहीं हो और वह सुलह करना चाहते हैं वैसे स्थिति में पक्षकारगण कार्यालय से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं। बैठक में कार्यपालक विभाग से खनन विभाग, मापतौल, विद्युत, श्रम विभाग, वन विभाग एवं जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ अन्य सभी बैंक के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला:मुख्यमंत्री ने 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 जुलाई 26

rktvnews

सारण:विधानसभा चुनाव के लिए इवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न।

rktvnews

रायपुर : अबूझमाड़ के जंगलों से निकला सुशासन का उजाला।

rktvnews

रम रहे हो सब मे राम! : डा अनिल सुलभ

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment