RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)29 अगस्त।आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सड़क जाम करने अथवा कानून हाथ में लेने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोपरि है, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
उन्होंने जानकारी दी कि दशहरा एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्वों/अवसरों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी, ताकि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जा सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में स्थापित कंट्रोल रूम को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने नगर निकाय एवं संबंधित विभागों को खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया, जिससे रात्रि के समय आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने सड़क यातायात सुगम बनाने हेतु अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर मुख्य मार्गों एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को हिट एंड रन मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निदेश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय युवाओं को गोताखोर का प्रशिक्षण दिया जाए एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि विशेष परिस्थितियों जैसे नदी, तालाब या अन्य आपात स्थितियों में आमजन की रक्षा एवं सहायता की जा सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार समेत जिले के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:48 ग्राम और 218 पुड़िया हिरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

आम चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से सुविधा पोर्टल पर 73,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए; 44,600 से अधिक अनुरोध स्वीकृत।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: दिखी परंपरा और प्रगति की अनूठी झलक।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा( रा ) ने किया प्रखंड स्तरीय किसान पंचायत एवम कृषि नीति पर चर्चा का आयोजन।

rktvnews

दुमका में सुरक्षित इंटरनेट दिवस–2026 का आयोजन, डिजिटल सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक।

rktvnews

दरभंगा:03 मार्च को हायाघाट के सिधौली पंचायत में किया जाएगा विधिक जागरूकता!कार्यक्रम में 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दी जाएगी जानकारी

rktvnews

Leave a Comment