RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्रवाई नहीं करने पर डीएम ने अधिकारियों को दी चेतावनी,कहा होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 नवंबर। आज भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने राजस्व विभाग के तहत दाखिल-खारिज, परिमार्जन, और अभियान बसेरा-2 की विगत दो सप्ताह की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को 75 और 35 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों को अविलंब निपटाने का निर्देश दिया।
परिमार्जन से संबंधित आवेदनों के निष्पादन के लिए जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों को 10 दिसंबर तक लंबित मामलों को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई पूरी न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परिमार्जन के कार्य को कैंप मोड में निष्पादित करने का भी आदेश दिया गया।
अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत जारी ऑफलाइन पर्चों को विभागीय निर्देश के अनुसार ऑनलाइन कराने और नए सर्वे कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। भूमि सुधार उपसमाहर्ता को इन सभी मामलों का सतत अनुश्रवण करते हुए समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, और अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

महाकुंभ में साहित्य, संस्कृति और ज्ञान का संगम: नेशनल बुक ट्रस्ट का रीडिंग लाउंज बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

भोजपुर: स्तनपान की जागरूकता को ले नाटक आयोजित।।

rktvnews

भोजपुर: बाल श्रम निषेध क्यों? विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ।

rktvnews

उज्जैन:नामांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दिए निर्देश।

rktvnews

खासा कोठी के महंगाई राहत कैंप में लोक कलाकारों ने करवाया अपना रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

Leave a Comment