RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

राजस्थान:मिलावटी मसालों पर सरकार सख्त,अनसेफ मसाले मिलने के बाद प्रदेशभर में कार्रवाई।

71 सैंपल लिए, 12 हजार किलो से अधिक मसाले सीज।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)09 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने की पहल को लेकर राज्य में मिलावट के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर शनिवार को प्रदेशभर में मिलावटी मसालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में हाल ही अनसेफ पाए गए नामी कम्पनियों के मसालों को सीज करने, दूसरे बैचों के सैम्पल लेने सहित अन्य मसाला कारोबारियों पर भी व्यापक कार्रवाई की गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि विगत दिनों बड़ी मसाला कम्पनियों के यहां कार्रवाई कर सैम्पल लिए गए थे। इनमें से कुछ सैम्पल अनसेफ पाए गए। इसे देखते हुए शनिवार को सभी जिलों में अनसेफ पाए गए मसालों को सीज करने, दूसरे बैचों के सैम्पल लेने सहित अन्य कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान रात करीब 8 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार 12 हजार किलो से अधिक मसाले सीज किए गए और 71 एन्फोर्समेंट सैंपल लिए गए।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि पेस्टीसाइड तथा इंसेक्टीसाइड की मानक से अधिक मात्रा होने से अनसेफ पाए गए मसालों के बाद पूरे राजस्थान में मसालों को लेकर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई । उन्होंने बताया कि रात 8 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश में मसाले के 71 इंफोर्समेंट सैंपल लिए गए और लगभग 12061 किलो मसाले मिलावट का संदेह होने पर सीज किए गए। इस दौरान एमडीएच, शीबा ताजा, एवरेस्ट, हमदर्द, श्याम धनी, रामदेव व अन्य ब्राण्ड के पावभाजी मसाला, सांभर मसाला, गरम मसाला, चाट मसाला, सब्जी मसाला, रायता मसाला, चना मसाला आदि के सैंपल लिए गए एवं सीज करने की कार्रवाई की गई।
विशेष अभियान के तहत संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एस एन धौलपुरिया के नेतृत्व में केंद्रीय दल ने पाली जिले में अरिहंत फूड प्रोडक्ट सरधना तथा किरण इंडस्ट्री ब्यावर पर कार्रवाई कर 7420 किलो मसाले सीज किए।

Related posts

भोजपुर: सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह फेल, दरिंदो की शिकार हो रही बेटियां:सोनाली सिंह

rktvnews

भोजपुर : एनडीए प्रत्याशी के चुनाव की तैयारी हेतू प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित! शाहपुर मे हुआ कार्यक्रम

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय महदह के भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

rktvnews

अडानी मामले में नियामक व्यवस्था की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने के सुप्रीम कोर्ट के सुझाव से केंद्र सहमत

rktvnews

भोजपुर :बी एस डीएवी प स्कूल की जमीन किसी अन्य निजी विद्यालय द्वारा अधिग्रहण की सूचना भ्रामक है: प्रबंधन

rktvnews

राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर के आदेश से फिलीपिंस में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी राहत।

rktvnews

Leave a Comment