RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुहर्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर किया गया फ्लैग मार्च!जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आदि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च में हुए शामिल।

बेतिया/बिहार 28 जुलाई।मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उदेश्य से आज जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय तथा पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी के नेतृत्व में बेतिया प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल रहे।
पुलिस केन्द्र, बेतिया से प्रारंभ होकर फ्लैग मार्च इमली चौक, सोआबाबू चौक, नगर थाना, कालीबाग, राजड्योढ़ी, मुहर्रम चौक, बस स्टैंड, हरिवाटिका चौक, गनौली, सरिसवा रोड, छावनी, शेख धुरवा, राय धुरवा, जोकहां, मनुआपुल आदि स्थलों से गुजरते हुए समाहरणालय परिसर में आकर समाप्त हुआ।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने की बात कही गयी। जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गयी है कि आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाएं। जिला प्रशासन की पूरी टीम आपके साथ है। जिलेवासी अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे तथा अफवाह फैलाने वाले असामजिक तत्वों के बारे में नजदीकी थाने अथवा जिला प्रशासन को सूचित करेंगे ताकि त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके।
इसके पूर्व पुलिस केन्द्र, बेतिया के प्रांगण में वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सहित पुलिस फोर्स की संयुक्त ब्रीफिंग जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा की गयी। सभी प्रतिनियुक्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह सजग एवं सतर्क रहकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। मुहर्रम को लेकर विशेष निगरानी करते हुए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। असामाजिक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कठोर निरोधात्मक कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया।

Related posts

उज्जैन:30 लाख दीपक अर्पण कर गुड़ी पड़वा पर होगा शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सीहोर में मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : बिलौटी मे ट्रैक्टर व कार के टक्कर में कार चालक जख्मी।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट बन रहा रचनात्मक, कमलेश, समीर कुमार और मोहम्मद जैश ने जीते ईनाम।

rktvnews

उमरिया:संवाद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं का बैठक सहप्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

दुमका:पंचम राज्य वित्त आयोग की टीम ने की समीक्षा बैठक ,महिलाओं के रोजगार, पेयजल समस्या, मनरेगा व आदर्श ग्राम योजना पर रहा फोकस।

rktvnews

Leave a Comment