RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में डीपीएमयू एवं मध्यान्ह भोजन के संबंध में बैठक संपन्न।

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)17 मार्च।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में डी पी एम यू एवं मध्यान्ह भोजन के संबंध में बैठक संपन्न हुई ।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि सत्र 2026-27 से स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व विद्यालय में साफ-सफाई,रंग रोगन आदि कार्य दुरुस्त कराया जाएं। सत्र 2026-27 से स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व रीवा बुक डिपो से प्राप्त पुस्तकों का वितरण शत-प्रतिशत 3.0 के अनुसार किया जाने के निर्देश दिये गए।सत्र 2026-27 में विद्यालय निरीक्षण के निर्देश दिये गये सभी बी आर सी सी ,बी ए सी,सी ए सी विद्यालय का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें,एफ एल एन मेन्टरिंग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रतिमाह पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मध्यान्ह भोजन प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण प्रत्येक दिन बनाने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने कहा कि बालिका शौचालय का उचित स्थान पर निर्माण कराया जाए एवं 30 मार्च तक अपूर्ण कार्य पूर्ण किए जाएं,प्रत्येक विद्यालय में बर्तन खरीदी का कार्य 30 मार्च तक पूर्ण करने एवं भौतिक सत्यापन कर उपयागिता प्रमाण पत्र जमा करने,सत्र 2026-27 में नामांकन का कार्य 30 मार्च के पूर्व अनिवार्य रूप से कराये जाने,जिले अंतर्गत बालक-बालिका छात्रावासों में प्रवेश 01 अप्रैल से कराने हेतु निर्देश दिये गए ।
बैठक के दौरान डीपीसी के के डेहरिया,समस्त एपीसी, प्रोग्रामर प्रमोद पांडेय, जिला एम डी एम प्रभारी, बी आर सी सी, बी ए सी, सी ए सी उपस्थित रहे।

Related posts

आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत में अधिक से अधिक विभागीय वादों के निष्पादन का रखा गया है लक्ष्य:गौतम कुमार

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे के बाद दवा वितरण पर बैठक कर किया मंथन।

rktvnews

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत द्वितिय शारीरिक दक्षता परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:शिक्षा संवाद’’ में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक एवं अन्य नागरिकों ने लिया भाग।

rktvnews

सरकार ‘वर्ष 2014 तक के आर्थिक हालात और मौजूदा स्थिति’ पर श्‍वेत-पत्र लाएगी।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया श्रमदान।

rktvnews

Leave a Comment