RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:डीएम की सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार )11 मई।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज 11 मई 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में बैठक की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि प्रायः प्रखंड के दूरस्थ मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखा गया है। जिसके कारण वोटर टर्न ओवर (VTR) में कमी होती है। इस क्रम में सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रखंड मुख्यालय से नजदीक, दूरस्थ एवं अंतिम छोर पर अवस्थित मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
लोकसभा आम निर्वाचन 2019 में बक्सर लोक सभा क्षेत्रांतर्गत दिनारा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ था। साथ ही बक्सर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत राज्य के औसत से काफी कम था। बैठक में सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रवार सभी घरों का सर्वे कराकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वैसे मतदाताओं क्षेत्र की पहचान की जाए जो घर में रहते हुए भी मतदान करने के इच्छुक नहीं रहते हैं। ऐसे मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वीप गतिविधियां भी आयोजित करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। स्वीप कार्यक्रम में जीविका दीदी, किसान समूह, युवक युवतियों के साथ अन्य विभागों को सम्मिलित किया जाए।
ईवीएम प्रतिस्थापन के संबंध में आवश्यक तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि कार्य योजना के तहत सभी सेक्टर पदाधिकारी को 01 कंट्रोल यूनिट, 01 बैलट यूनिट एवं 02 वीवीपैट उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही रिजर्व में कुछ ईवीएम-वीवीपैट सभी प्रखंडों को उपलब्ध कराया जाएगा। सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त ईवीएम-वीवीपैट को प्रखंड मुख्यालय अथवा अन्य सुरक्षित जगह पर रखे जाने एवं प्रतिस्थापन के संबंध में कार्य योजना बनाकर अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
01 जून 2024 को मतदान के समाप्ति के उपरांत रिजर्व में रखे गए ईवीएम-वीवीपैट को दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की अभिरक्षा में पुराने वेयरहाउस में विधिवत जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में बताया गया कि वैसे मतदाता जो 85 वर्ष से अधिक के हैं अथवा दिव्यांग है और मतदान केंद्र पर जाने में असक्षम है तो ऐसे मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी इसका पर्याप्त प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि बीएलओ से सर्वे करा कर उक्त श्रेणी के मतदाताओं का पहचान करेंगे तथा पोस्टल बैलेट के बारे में अवगत कराएंगे तथा आवेदन प्राप्त करेंगे।
कार्मिक कल्याण के अंतर्गत डिस्पैच सेंटर एवं ईवीएम-वीवीपैट संग्रहण केंद्र पर पेयजल, ओआरएस घोल, सतू, शीतल पेयजल, पोस्टिक आहार आदि की अनुदानित दर पर जीविका के माध्यम से उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

मुजफ्फरपुर:स्वच्छ, पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू।

rktvnews

किसान क्रेडिट कार्ड हमारे परिश्रमी किसानों का जीवन आसान बना रहा है: प्रधानमंत्री।

rktvnews

दुमका:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्र ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के शताब्दी स्थापना सप्ताह को संबोधित किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव – 2024, ईवीएम का प्रथम रैण्डमाईजेशन सम्पन्न।

rktvnews

देहरादून: वरिष्ठ महिलाएं परिवारों संग संस्कृति,परंपराओं और जीवन मूल्यों की होती है रक्षक: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment