RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:अंबेडकर के अपमान पर नीतीश – चिराग – मांझी -उपेंन्द एनडीए छोड़े नहीं तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा: लोकतान्त्रिक जन पहल

RKTV NEWS/पटना(बिहार )22 दिसंबर। संसद में गत 17 दिसंबर को अपने वक्तव्य के दरम्यान गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का कथित अपमान किए जाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उनका बचाव करने के खिलाफ शनिवार को पटना के डाक बंगला चौराहे पर प्रतिरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक जन पहल द्वारा आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।
लोकतांत्रिक जन पहल के द्वारा आयोजित प्रदर्शन में मुख्य बैनर पर लिखा था ‘ मोदी -शाह द्वारा संसद में अंबेडकर का अपमान एनडीए के खात्मे के लिए जनता का पैगाम ‘। लोग अपने -अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिनमें नारे लिखे थे – अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा देश का आवाम, अंबेडकर के अपमान पर चुप्पी दलितों के नाम पर कलंक हैं चिराग- मांझी , अंबेडकर के अपमान पर चुप्पी पिछड़ों के नाम पर कलंक हैं नीतीश , नीतीश-चिराग- मांझी- उपेंद्र की खत्म कहानी मोदी -शाह की कर रहे गुलामी और अंबेडकर के अपमान का बदला विधानसभा चुनाव में एनडीए को हराकर लेंगे।
लोकतांत्रिक जन पहल ने कहा है कि यह जगजाहिर है कि आर एस एस और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा हिंन्दु राष्ट्र और उसकी आत्मा मनुवाद पर आधारित है जो मूलतः लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। जबकि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जीवन भर हिंन्दु राष्ट्र और मनुवाद के खिलाफ वैचारिक और व्यावहारिक स्तर पर लगातार संघर्ष करते रहे। सच तो यही है कि वोट के लिए प्रतीक के तौर भाजपा अंबेडकर का चाहे जितना नाम ले ले, वह नहीं चाहती कि इस देश में अंबेडकर के नाम पर कोई राजनीति हो। वह हमेशा अंबेडकर के विचारों व संदर्भों को तोड़-मरोड़ कर और झूठ का मुलम्मा चढ़ा कर पेश करती रही है।
लोकतांत्रिक जन पहल ने कहा कि गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अंबेडकर के खिलाफ जो हिकारत और धृणा भाव व्यक्त किया वह कोई अनायास फिसलन नहीं बल्कि उनके मन की बात है जो सायास निकली है । लोकतान्त्रिक जन पहल ने कहा है कि जब से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है,गत दस वर्षों में लगातार भाजपाई शासन वाले राज्यों खासतौर से उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में संघ-भाजपा से संबद्ध लोगों के द्वारा अंबेडकर की मूर्तियों को तोड़ने व उनकी गरिमा पर हमला करने की घटनाएं जारी हैं।
लोकतांत्रिक जन पहल ने कहा कि भाजपा के साम्प्रदायिक फासीवादी राजनीति के खिलाफ संविधान और‌ अंबेडकर दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू की तरह एजेंडे के रूप में उभरे हैं। एक राष्ट्रीय नेता के रूप में अंबेडकर की जनता के सभी तबकों दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिलाएं और उदारवादी तबकों में व्यापक स्वीकृति बढ़ी है। यही कारण है कि अंबेडकर का नाम सुनकर भाजपाई अंबेडकर-फोबिया से ग्रसित हो गये हैं।
लोकतांत्रिक जन पहल ने कहा है कि नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की चुप्पी यही साबित करती है कि ये लोग भाजपा की चाकरी और दलाली में लगे हैं। अंबेडकर के प्रति उनलोगों के मन में थोड़ा भी सम्मान है तो इन लोगों को एनडीए गठबंधन से बाहर आ जाना चाहिए , नहीं तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
प्रतिरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों में कंचन बाला, सुधा वर्गीज, एडवोकेट अशोक कुमार, प्रदीप प्रियदर्शी, एडवोकेट मणिलाल, अशर्फी सदा, कपिलेश्वर , हरेंद्र कुमार, शाहदा, मनोज प्रभावी मांझी, राजेश ठाकुर, अवधेश पासवान, असगर , रहमान, रेखा, मंजु डुंगडुंग, प्रमोद यादव, सोहन‌ कुमार, सुधाकर, आशा, सूरज कुमार , राजकुमार , प्रताप पासवान, संतोष कुमार, रजनीकांत मांझी, रमाशंकर मांझी, शम्भु नाथ यादव और धनंजय कुमार प्रमुख थे।

Related posts

डॉ अनिल को मिला तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र वर्ष 2023 के लिए मानद फेलोशिप।

rktvnews

राज्य में गत दिनों टॉप -10 अपराधियों तथा अन्य की गिरफ्तारी।

rktvnews

बागपत:वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण, अधिकारियों ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक वाचन और स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

rktvnews

श्री आदिनाथ स्कूल फोर द ब्लाइंड का 60वा वर्षगाठ मनाया गया।

rktvnews

पटना:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : नीतीश कुमार

rktvnews

चतरा:नाम निर्देशन प्रक्रिया का उपायुक्त ने लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment