RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा रोजगार मेला-2026 का आयोजन।

झंडा मैदान, गिरिडीह में हुआ आयोजन, 07 जुलाई को भी जारी रहेगा रोजगार मेला।

रोजगार मेले में 82 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 90 हुए शॉर्टलिस्ट..

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )06 जुलाई।झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, गिरिडीह द्वारा झंडा मैदान, गिरिडीह में रोजगार मेला-2026″ का सफल आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जोड़ना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, रामनिवास यादव, महापौर, प्रमिला मेहरा, उप महापौर, सुमित कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने रोजगार मेले का अवलोकन किया तथा विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों से संवाद भी किया।
अपने संबोधन में उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे रोजगार मेले युवाओं और नियोजकों के बीच एक प्रभावी मंच का कार्य करते हैं, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महापौर, प्रमिला मेहरा ने गिरिडीह जिले के युवाओं को बेहतर से बेहतर रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जिले में बड़ी-बड़ी कंपनियों के द्वारा जिले के युवाओं को चिन्हित कर रोजगार मुहैया कराया जा सके। जिससे कि उनका भविष्य बेहतर हो सके। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उनको रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।
रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने भाग लेते हुए अपनी आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न की। मेले में बड़ी संख्या में जिले के युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 82 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया, जबकि 90 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर आगामी चरण की प्रक्रिया हेतु चयनित किया गया।

Related posts

FSSAIका FOASC वेब एप्लीकेशन अब क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रोटरी क्लब के तीस सदस्यों ने किया रक्तदान।

rktvnews

बिहार:नगर निकायों के पदाधिकारियों का स्थानांतरण।

rktvnews

भोजपुर:बिजली विभाग और इंटेलिस्मार्ट टीम ने किया जिले के कई सरकारी स्थलों का दौरा।

rktvnews

उज्जैन:भोले-शंभू भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान के साथ निकली भगवान महाकालेश्वर की भाद्रपद माह के प्रथम सोमवार की पंचम सवारी।

rktvnews

देवघर : सावन मेला की विभिन्न तैयारियों को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment