RK TV News
खबरें
Breaking News

नगर निगम के समक्ष भोजपुर व्यवसाई संघ का एक दिवसीय धरना।

धरने में आरा सांसद हुए शामिल।

नगर निगम ने किराए वृद्धि लिया वापस।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 दिसंबर।आरा नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों के बेतहसा किराया वृद्धि के खिलाफ भोजपुर व्यवसाई संघ आरा इकाई की ओर से आज नगर निगम के समक्ष एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया ।धरना की अध्यक्षता मोहम्मद अब्दुल साहब,संचालक राजू प्रसाद ने किया!धरना को संबोधित करते हुए आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि व्यवसाईयों की आवाज को हमेशा उठाते रहेंगे!
उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम द्वारा दुकानदारों से मनमानी किराया वसूला जा रहा है विगत तीन माह पहले नगर निगम बोर्ड की बैठक में किराए वापस लेने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था लेकिन फैसला लेने के बाद भी नगर निगम दुकानदारों से जबरन किराया वसूला जा रहा है जबकि 1 अप्रैल 024 से 15% किराया वृद्धि का फैसला लिया गया था लेकिन फैसला के बाद भी 012 से पिछले वृद्धि को वसूला जा रहा है एक तरह से पिछले बोर्ड द्वारा आए फैसले को लागू नहीं किया जा रहा है जो नहीं होने दिया जाएगा!मोदी सरकार में पिछले 11 वर्षो के शासनकाल में देश के संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है!
नगर सचिव बब्लू गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार देश के खेती,रोजगार, आॉनलाइन व्यापार के कारण फुटपाथी दुकानदार व छोटे-मोटे मझोले व्यवसायी बर्बादी के कगार पर है! उन्होंने आगे कहा कि अगर दुकानदारों से जबरन वृद्धि किराया लिया जाएगा तो इसके खिलाफ और भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा!धरना के अंत उपनगर आयुक्त ने धरना स्थल पर आकर मांग-पत्र लिये और वृद्धि किराया वापस लेने की घोषणा की!
धरना को संबोधित करने वाले में भोजपुर व्यवसाई संघ के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, जिला सहसचिव राजनाथ राम,क्यामुदीन अंसारी,दिलराज प्रीतम,पार्षद मोहम्मद राजन,राजकिशोर शर्मा,कान्तू यादव, संजय कुमार राय,भारत प्रसाद,अशोक कुमार, चंद्रमणि दुबे,मोहन ठाकुर,संजय कुमार पांडे,कृष्णरंज गुप्ता,त्रिलोकी चौरसिया आदि कई लोग शामिल थे।

Related posts

उच्च शिक्षा में लड़कियों का नामांकन अनुपात बढ़ाने के लिए सरकार कर रही प्रयास : श्रवण कुमार

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने रात्रि में किया दी किसान सहकारी शुगर मिल बागपत का औचक निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: गैस की कालाबाजारी को ले होटलों का निरीक्षण,घरेलू सिलेंडर बरामद,प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय आपदा रोधी अवसंरचना सम्मेलन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिंजरापोल गौशाला में की गोसेवा एवं रक्तदान शिविर का किया अवलोकन।

rktvnews

हम सबको एकजुट करना चाहते है : सीएम नीतीश कुमार

rktvnews

Leave a Comment