RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर:पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य, आदर्शवादी विचारधारा से ही मानव जीवन की सार्थकता है : साध्वी किरन शास्त्री

RKTV NEWS/गाजीपुर(उत्तर प्रदेश)20 अक्टूबर।जिला अंतर्गत नगसर हाल्ट थाना एवं रेलवे स्टेशन से एक किमी. पश्चिम और ढढ़नी बाजार से लगभग 4 किमी.पूरब ग्राम -असांव के जायसवाल बालिका विद्यापीठ के सांस्कृतिक मंच पर संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक आजमगढ़ की सांध्वी किरन शास्त्री के अमृतमय मुखार बिन्द से चल रहा है। सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच किरन शास्त्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र भगवान् एवं जगत जननी माता सीता जी ने श्रीराम चरित मानस के माध्यम से सन्देश दिया है कि पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य, आदर्शवादी विचारधारा से ही मानव जीवन की सार्थकता है। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। कथा के दौरान पूना, महाराष्ट्र से पधारी प्रख्यात कवयित्री एवं भजन गायिका डॉ.रीता पाण्डेय ने साध्वी किरन शास्त्री को अंग वस्त्र, भगवान् श्रीरामचंद्र जी का तैल चित्र भेंट करके स्वागत किया। डॉ.रीता पाण्डेय का स्वागत दण्डी स्वामी सहजानंद सरस्वती जी महाराज का स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र, पुष्प माला आदि भेंट करके ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश तिवारी पप्पू, प्रमुख संयोजक त्रिलोकी नाथ जायसवाल, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक एवं रामप्रवेश राय ने संयुक्त रूप से किया। श्रीराम कथा के सफल संयोजन में इंदिरा राय,जनकदेव राय- पूर्व प्रधान, इन्द्रा देवी तिवारी,श्रीपति राय, नयनतारा तिवारी,कालिका तिवारी, आनन्द बिहारी राय,युवा कवि – डॉ.विनय पाण्डेय बहुमुखी,दीनानाथ तिवारी उमेशचन्द्र तिवारी, राजेश तिवारी,रामअवध कुशवाहा,राम अवध उपाध्याय नूननू,पवन कुमार गोड़, रमेश राजभर,रामू राजभर,गीतकार एवं गायक सोनू कुशवाहा,शैलेन्द्र कुमार तिवारी पण्डित, अमित कुमार जायसवाल, पल्लू तिवारी,शिवांश तिवारी हर्ष , बिट्टू तिवारी सहित अनेकों श्रद्धालु ज्ञान यज्ञ में सक्रीय रहे।

Related posts

आगरा में खुलेगा अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र।

rktvnews

इंदौर:प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान बना जन आंदोलन : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

rktvnews

कोटा के लिए ऐतिहासिक दिन- चम्बल रिवरफ्रंट की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरु तेगबहादुर साहिब के बलिदान दिवस पर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

राजनीति की रंगमंचीय दुश्मनी और जनता की असली बेवकूफी,नेताओं की मोहब्बत और जनता की नादानी।

rktvnews

Leave a Comment