
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अक्टूबर। रविवार को उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार हरियाणा द्वारा 21 से 27 अक्टूबर 2024 तक S.D.P.G.कॉलेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पानीपत द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुल छह छात्रों का चयन हुआ।जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना स्नातकोत्तर इकाई वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थी अर्थशास्त्र विभाग की रितु राज एवं लोकप्रशासन विभाग के सुन्दरम् कुमार, एस. बी. कॉलेज से सोनू कुमार गौड, महाराजा कॉलेज से रितिका राज,एस. पी. जैन कॉलेज से सुमित कुमार तिवारी, बी.एस. एस. कॉलेज से अंकित सिंह इस शिविर में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं एस. पी. जैन कॉलेज की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशिकला कुमारी दलनायिका के रूप में इन छात्रों के साथ जा रही है।सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में बिहार राज्य की कला एवमं लोक संस्कृति का परिचय अन्य राज्यों से करने का उत्साह लेकर छात्रों की टीम रवाना हो गयी है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ.साधना रावत एवं कार्यक्रम पदाधिकारी स्नातकोत्तर इकाई डॉ.अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों को शिविर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।
