आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 जुलाई।एसबी कॉलेज आरा के एनएसएस इकाई द्वारा पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। पौधारोपण वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,कातिरा स्थित कैंपस एव एस.बी कॉलेज आरा परिसर में किया गया। जिसमें अमरुद पीपल, चमेंली आदि पौधे को लगाया गया। वही राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साधना रावत ने बताया कि सभी को कम से कम एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए जिससे कि पर्यावरण संतुलन बना रहे साथ ही इस भीषण गर्मी में आपने आस-पास लगे हुए पौधों को भी समय-समय पानी देना चाहिए जिससे कि वह पौधा भी जीवित रहे। वही मौके पर आदित्य कु सिंह,राजवर्धन कुमार,बबलू,नीतीश,कुमार आकाश,मनीष कुमार आदि स्वयसेवक उपस्थित थे।


