RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जैन कालेज में वीकेएसयू का अंतर महाविद्यालय पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता 24 – 25 का हुआ आगाज।

आरा‌/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय भोजपुर आरा का अंतर महाविद्यालय पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन एचडी जैन कॉलेज में शुक्रवार से शुरू हो गया। यह प्रतियोगिता 20 और 21 दिसंबर को जैन कॉलेज के प्रांगण में आयोजित है।
शुक्रवार प्रातः खेल प्रांगण में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ रणविजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खेल प्रारंभ की उद्घोषणा की।कार्यक्रम का उद्घाटन रणविजय कुमार ने महाविद्यालय में आई नन्ही बालिका माइरा के हाथों से गुब्बारो को आकाश में उड़वाकर किया। पहलवानों का हौसला अफजाई करते हुए
कुलसचिव ने कहा कि खेल की भावना से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है और मैं खेलों को सदैव महत्व देता हूं। कुश्ती एक प्राचीन भारतीय परंपरागत खेल है जिसके माध्यम से भी उच्च शिखर तक जाया जा सकता है, पद प्रतिष्ठा से भविष्य को सवारा जा सकता है। सभी पहलवान ईमानदारी से कुश्ती के नियमों का पालन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाएं। ताकि कॉलेज की प्रतिष्ठा बनी रहे और बढ़ती रहे।
स्वागत कर्ता के रूप में प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने आगंतुक अतिथियों, प्रतिभागी महाविद्यालय, उनके खिलाड़ियों, टीम कोच, रेफ्रियों, सभी का स्वागत किया और कहा की
जैन कॉलेज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का ही नहीं बल्कि बिहार का एक गौरवशाली इतिहास में इसका नाम शुमार है। शिक्षा से लेकर खेल जगत में इसकी अपनी अलग पहचान है और कई बार अपनी प्रतिभा से विश्वविद्यालय राज्य और देश तक इस मिट्टी को सम्मान दिलाया है।सभी पहलवानों का सम्मान हैं और चाहते हैं की पहलवानी की जीत हो, प्रतिभा और प्रशिक्षण की जीत हो और आगे भी जीत को बनाए रखें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर लाल बाबू सिंह कुलानुशासक,वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय उपस्थित थे ।जिन्होंने सभी को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कुश्ती के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के संगठन सचिव डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों को खेल की भावना को बनाए रखने के लिए कहा और उत्साह से भाग लेने के लिए प्रेरित किया उद्घाटन समारोह की मंच संचालक के रूप में डॉक्टर पुष्पा द्विवेदी ने बहुत ही प्रभावित तरीके से मंच संचालन किया तथा उद्घाटन समारोह में अंकिता, दीप्ति, सुहानी, पुतुल कुमारी के द्वारा राष्ट्रगान, स्वागत गीत, तथा कुल गीत की प्रस्तुति की गई। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका डॉ तबस्सुम बानो के अनुसार अनेक महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिति बताई गई जिसमें डॉक्टर राजा रामबाबू, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर कुंदन कुमार सिंह, डॉ अंजलि गुप्ता, डॉ नीरज कुमार, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉक्टर शशी सिंह, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, डॉ अखिलेश कुमार, डॉक्टर बजरंग प्रताप केसरी ,डॉक्टर शशी कुमार सिंह, डॉक्टर वाचस्पति दुबे, डॉक्टर अमित द्विवेदी, डॉक्टर कृष्ण कुमार सिंह, डॉक्टर सुशील कुमार इत्यादि उपस्थित थे । उद्घाटन समारोह के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी मनीष कुमार तथा राजकमल का महत्वपूर्ण योगदान। जैन कॉलेज में आगाज हुए इस कुश्ती प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने अपने कुश्ती के जौहर दिखाएं कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज होने के बाद विभिन्न वजनों की कैटेगरी में बहुत से पहलवानों ने अपनी दाव पेच प्रदर्शित किये। 57 किलो में प्रथम बृजेश कुमार मौर्या, 61 किलो में प्रथम राजीव यादव, 65 किलो में प्रथम विशाल कुमार शर्मा, 70 किलो में प्रथम शशि शंकर सिंह, 74 किलो में प्रथम कुणाल कुमार, 79 किलो में अरविंद यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Related posts

गोबर, बांस और मोती से बने आकर्षक राखियों से सजेगी भाईयों की कलाईयां।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने सागर मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का किया लोकार्पण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश के 10 जिलों में 1550 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों पर बनाए गए 103 सहायक मतदान केन्द्र।

rktvnews

बागपत:विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के तृतीय चरण का जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला अस्पताल से किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर : सहजौली के नीतीश ने बजाया डंका।

rktvnews

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से परिस्थितियों का लिया जायजा!सबसे खराब स्थिति सोचकर करें तैयारी, एक भी जान नहीं जाए – मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment