RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला सहकारिता पदाधिकारी के गलत व्यवहार से नाराज हुए पैक्स अध्यक्ष।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 दिसंबर।भोजपुर जिले में धान अधिप्राप्ति जोरों पर है और पैक्स के माध्यम से किसान के धान की खरीदारी की जा रही है वहीं जिले में कई ऐसे पैक्स है जिनके द्वारा धान की पहले खरीदारी कर ली गई है लेकिन उनके पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है। क्योंकि सरकार की नजर में हुए पैक्स डिफाल्टर की श्रेणी में है जिसके कारण उनका ना तो खाते में पैसे जा रहे हैं और नहीं उनको डिफाल्टर की श्रेणी से हटाया जा रहा है। जिसको लेकर आज दो दर्जन से ज्यादा की संख्या में जिले से आए हुए पैक्स अध्यक्ष जब इस संदर्भ में जिला सहकारिता पदाधिकारी भोजपुर से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे और अपनी बातों को रख रहे थे ।उस दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी भोजपुर लवली के द्वारा समिति अध्यक्षों के साथ दुर्व्यवहार किया गया जिससे नाराज पैक्स अध्यक्षों ने उनके कार्यालय के बाहर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक प्रांगण में जमकर नारेबाजी की एवं प्रदर्शन किया।
ये लोग अपनी समस्या का समाधान के लिए पहुंचे तो जिला सहकारिता पदाधिकारी ने अपना आपा खो दिया और पैक्स अध्यक्षों के साथ तुम ताम करते हुए उन लोगों को अपने कार्यालय से भगा दिया गया। जिससे नाराज होकर वे लोग कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे ।लोगों का कहना है कि पूर्व के अध्यक्ष के द्वारा पैक्स को डिफॉल्टर किया गया है जिसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है ।इसलिए वे लोग इनको यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं और जब तक इनको यहां से हटाया नहीं जाएगा वे लोग प्रदर्शन करते रहेंगे ।इस संदर्भ में बड़गांव के पैक्स अध्यक्ष रिंकू मुखिया ने बताया कि 2017 2018 में जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा त्रिस्तरीय कमेटी बनाकर जांच की गई थी उसमें सभी पैक्सोंको जांचोंप्रांतदोष मुक्त कर दिया उसके बाद संबंधित पदाधिकारी के ऊपर एफआईआरकिया गया था और सभी पॉक्सोके पैसे का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था लेकिन अभी तक इसको पूरा नहीं किया जा सका और नहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी के लेवल से पैसे के भुगतान के संदर्भ में कोई कार्रवाई की गई जिसके कारण उन लोगों को यह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं उन लोगों ने जिला सहकारिता पदाधिकारी पर बिचौलियों को प्रश्रय देते हुए उनसे धान खरीदारी करने का आरोप लगाया है वही इस संदर्भ में जब जिला सहकारिता पदाधिकारी लवली से बात की की गई तो उन्होंने कहा कि पैक्स अध्यक्षों के साथ उनकी बैठक थी जिसमें डिफाल्टर पैक्सों को अन्य पाक से टैग करने के संदर्भ में इसको बुलाया गया था ताकि धान अधिप्राप्ति में किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और किसान अपना फसल आराम से बेच सके वही टैक्स अध्यक्ष चाहे तो अपने समिति को डिफाल्टर की श्रेणी से निकाल सकते हैं वही दुर्व्यवहार और अपमानजनक बात कहीं कुछ नहीं हुई है मौके पर उपस्थित लोगों में बड़गांव पैक्स अध्यक्ष रिंकू मुखिया बड़कागांव पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह अभय कुमार पियनिया पैक्स रंजय कुमार कोरनडीहरी पैक्स काजल कुमारी अंधारी पैक्स अजित कुमार पांडुरा पैक्स संजय कुमार सिंह अमहरुआ पैक्स रामधारी राय व्यापार मंडल सहार रमेश राय चौरी पैक्स सुबोध चौधरी गोठुला पैक्स देवकुमार सिंह जमुआव पैक्स ललित नारायण मिश्रा सोनवर्षा पैक्स रामजी प्रसाद कटेया पैक्स राकेश पांडेय पोषवा पैक्स दिनेश्वर राय बचरी पैक्स रमेश सिंह बभनियाओं पैक्स पंकज कुमार सिंह कसाप पैक्स राजदेव सिंह सुखरौली पैक्स ओमप्रकाश सिंह चकिया पैक्स जितेंद्र सिंह ओसाइ पैक्स प्रेम कुमार सिंह राजापुर पैक्स रामेन्द्र नारायण सिंह गीधा पैक्स सुनील सिंह कोइलवर पैक्स शिवकुमारी देवी भड़सर पैक्स बाल्मीकि चौधरी परसिया पैक्स त्रिवेणी प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक समेत काफी संख्या में पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:स्वर्ण स्वर्ण पदक विजेता जगजीवन कॉलेज के छात्र मोहित को प्राचार्या ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: 10 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का शुभारम्भ।

rktvnews

बिहार में आम चुनाव के पहले चरण के लिए रैंडम तरीके से ईवीएम-वीवीपैट का पहला प्रयोग संपन्न; राजनीतिक दलों के साथ सूचियां साझा की गईं।

rktvnews

गोपालगंज : डीएम ने मांझा प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड:समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक उत्तराखंड 2024 विधानसभा में पारित।

rktvnews

नाबालिग के साथ बलात्कार अमानवीय! अभियुक्त की तत्काल हो गिरफ्तारी: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment