RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:जिला पदाधिकारी के द्वारा पंचायत आर टी पी एस की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

24 000 आवेदन आर टी पी एस के जरिए सृजित कर सिवान जिला ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला पदाधिकारी ने अच्छा प्रदर्शन करने पर सबों को दी बधाई।

RKTV NEWS/सिवान (बिहार)19 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा पंचायत आर टी पी एस की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी पंचायत कार्यपालक सहायक, अंचल कार्यपालक सहायक, आईटी सहायक, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड कार्यालय से तथा जिला स्तर से अपर समाहर्ता सिवान,जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिवान एवं प्रभारी आई टी मैनेजर शामिल हुए ।
जिला पदाधिकारी ने समीक्षात्मक बैठक की शुरुआत में सभी पंचायत कार्यपालक सहायक, अंचल कार्यपालक सहायक, आईटी सहायक को कुल 24000 हजार आवेदन सृजित कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। इससे अपेक्षाएं भी बढ़ गई है।
अतः सभी पूर्ववत सजग होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन निरंतर करते रहें।
उन्होंने सभी के लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड क्रिएट कर दिए जाने की जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव, बिहार के दिशा निर्देश के आलोक में आर टी पी एस का ग्रामीण इलाकों में व्यापक प्रचार प्रसार करवाना है । क्योंकि राज्य सरकार के कार्यों के सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में आर टी पी एस शामिल है।
इसकी मदद से लोगों को आवश्यक कागजात यथा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि अगली बैठक में व्यक्तिगत रूप से कितने आवेदन किसने सृजित किए हैं। इसकी व्यापक समीक्षा की जाएगी। अगर कहीं से कम आवेदन सृजित किया जा रहे हैं तो कार्यपालक सहायक इसकी सघन जांच करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर घर-घर व्यापक प्रचार प्रसार भी करवाएंगे।
उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन में पंचायत स्तरीय सभी कर्मियों की बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज की जानी है। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की अपेक्षा करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने वाले विशेष कर व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन करने वाले को बधाई भी दी और आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Related posts

बिहार: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का टीसीएस से करार।

rktvnews

राजस्थान:विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आयोजित विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य हो-राज्यपाल

rktvnews

रामगढ़:भूकंप के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर टेबल टॉक व मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : संविधान दिवस पर मंत्रालय में मुख्य सचिव ने मंत्रालयीन अधिकारियों को भारत के संविधान उद्देशिका का कराया सामूहिक वाचन।

rktvnews

पटना: सरस मेले के माध्यम से “जीविका” ने ग्रामीण महिलाओं के हुनर को दिया नया आयाम।

rktvnews

उज्जैन: भगवान के दर्शन हेतु भावपूर्ण भक्ति ही है एक मात्र राह: साध्वी मीरा दीदी

rktvnews

Leave a Comment