
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 दिसंबर।लोककलाकार भिखारी ठाकुर की 137 वीं जयंती समारोह के अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य राम ईश्वर राय स्मृति सभागार कोल्हरामपुर गांव में लगा विद्वान कवि साहित्कारों मीडिया ग्रामीण जनता का मेला। सजग रचनाकार संघ ,बिहार के बैनर तले ,लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती के अवसर पर अध्यक्षता कर रहे राजाराम सिंह ‘प्रियदर्शी’ ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके साहित्यिक संघर्षों की बात कही। गोप गुट अराजपत्रित कर्मचारी संघ भोजपुर के जिला सचिव, उमेश कुमार ‘सुमन’ भोजपुरी बोले, लिखे, पढ़े के प्रेरणा, श्रोता को दिए। वहीं संस्था के सचिव अर्जुन कुमार ठाकुर ने “साचहूं के रहीं लीलाधारी जाने दुनिया सारी” से भीड़ में जोश भर दिए। भोजपुरी के महान कवि एवं गीतकार सुरेन्द्र शर्मा विशाल ने “काहे भूली गइल माई के दुलार बबुआ”.से महफिल में चारचांद लगा दिए।भोजपुरी को आठवीं अनुसूचि में शामिल करावे खातिर प्रदेश महासचिव,राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ, बिहार, सी.पी. चक्रवर्ती ने भिखारी ठाकुर जी के वर्तमान दौर में आपन भासा साहित्य के जवन ऊंचाई देनी कि दुनिया के कोना कोना तक पहुंचावे के काम कइनी और अपने नाटक को लोगों के बीच तक पहुंचावे मे अथक प्रयास किये। प्रो.विजय जी उनके तात्कालिक दौर में परेशानियां से सबक ले वे समाज को आईना दिखाने का काम किए के बारे मे बताये, वहीं मंच संचालक महेन्द्र प्रताप शर्मा जी ने उनके द्वारा बताए गये शहरी चकाचौंध से दिगभ्रमित की बातें की। प्रो.विजय जी ने कहा कि नौजवान दिशाहीन हो गये, वही डॉक्टर वीरेंद्र कुमार शर्मा जी उनकी जीवनी के साथ साथ हिन्दी साहित्य के रचना मे सदा लीन रहते हैं वे बच्चों के लिए भोजपुरी में मनोहर पोथी भी लिखे हैं,दाउदपुर,दानापुर से आये हिन्दी, मगही भोजपुरी के जन कवि अनील कुमार ‘सुमन’.जी ने भिखारी ठाकुर के जीवन कृत्यों और रचनाओं पर विशेष प्रकाश डाला, वहीं मानवाधिकार कार्यकर्ता मंजू कुमारी, प्रो०सियामती राय, प्रो.ब्रजेश कुमार जी ने भिखारी ठाकुर को बताया कि भिखारी ठाकुर जी दुनिया के विद्वानों में अग्रणी थे। शिक्षक नीरज कुमार ,पूर्व मुखिया विजय कुमार राय,काशीनाथ प्रसाद,सच्चिदानन्द राय, सुनील कुमार, शंकर भगवान शर्माजी ने एक-एक कविता सुनाए -“रउवा का ना कइनी” से फिर गर्मी पैदा कइनी,पवन कुमार, मोहनजी ,लालाजी शिक्षक लालमोहर आदि अनेक वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी साथ ही जिला प्रशासन,एवं राज्य प्रशासन से मांग किए कि कोईलवर बबुरा पथ को लोककलाकार भिखारी ठाकुर पथ घोषित किया जाय।सभा समाप्ति की घोषणा के पूर्व अध्यक्ष के अनुमति से धन्यवाद ज्ञापन की गई। मौके पर, मालती देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य, विनोद राय, अजय राय, पूर्वी बबुरा पंचायत के सरपंच, रामा शंकर राय सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।

