RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनवाड़ी पोषाहार व्यवस्था की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण पोषण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)8 मई। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता, वितरण व्यवस्था और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वादिष्ट, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक आहार समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि पोषाहार वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, नियमित मॉनिटरिंग और स्वच्छता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को पोषण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के बच्चों और मातृशक्ति के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर पोषण व्यवस्था के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त राजस्थान के संकल्प को साकार किया जा सकेगा।

Related posts

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण ( बाल संरक्षण के विभिन्न इकाई सहित) विभागीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

पश्चिम चम्पारण जिला शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर : 92 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव की डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment