RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

समाहरणालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त रवि आनंद ने विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 मई।झारखंड शिक्षा परियोजना, चतरा अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार, चतरा में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक परीक्षा 2026 में चतरा जिले से कुल 17,577 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 16,031 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। जिले का कुल सफलता प्रतिशत 91.20 प्रतिशत रहा। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कला संकाय के 8,787 परीक्षार्थियों में से 8,420, वाणिज्य संकाय के 138 में से 134 तथा विज्ञान संकाय के 2,985 में से 2,454 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। इंटरमीडिएट कला संकाय का सफलता प्रतिशत 95.82 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय का 97 प्रतिशत तथा विज्ञान संकाय का 82.2 प्रतिशत रहा।
इंटरमीडिएट कला संकाय में जे.बी.वी.बी. मयूरहंड की वर्षा कुमारी ने 450 अंक (90 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विज्ञान संकाय में एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, सिमरिया की आकांक्षा कुमारी ने 481 अंक (96.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य संकाय में के.जी.बी.वी. इटखोरी की आकांक्षा कुमारी ने 436 अंक (87.2 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉपर का स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला जनसंर्क पदाधिकारी शकील अहमद, झारखंड शिक्षा परियोजना, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, सफल छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना, चतरा द्वारा समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत किया गया।

Related posts

भोपाल:मध्यप्रदेश सरकार किसानों के साथ किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ किया संवाद।

rktvnews

स्कूल बस पलटने से आधा दर्जन भर बच्चे जख्मी।

rktvnews

इंदौर:छात्रवृत्ति संबंधी घोटाले की जाँच में भ्रामक व तथ्यहीन जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा अन्य गंभीर लापरवाही करने पर क्षेत्र संयोजक निलंबित।

rktvnews

पटना:लघुकथा-संग्रह 21वीं सदी की लघुकथाएँ’ का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment