RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याए।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 मई।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने मौके पर ही जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी रितेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए उन्हें संबंधित विभागों को अविलंब अग्रसारित किया जाए तथा प्रत्येक मामले के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु नियमित अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) किया जाए, ताकि आमजनों की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, एवं अन्य योजनाओं से संबंधित मामले प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जहां आमजन अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:कर्नल मनु तिवारी के आवास पर हुआ चुड़ा दही भोज।

rktvnews

दुमका:“Save the Girl Child Campaign” कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता हेतु कैंडल मार्च।

rktvnews

“प्रयास एक कोशिश बदलाव” संस्था का प्रथम स्थापना दिवस संपन्न।

rktvnews

इंदौर:ड्राय-डे पर आबकारी विभाग द्वारा 32 प्रकरण दर्ज- 67 हजार रुपये की शराब जप्त।

rktvnews

ब्यूटी कार्यशाला के दूसरे दिन (एच -डी ) मेकअप की दी गई जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:मां आरण्य देवी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment