RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना :मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्योग विभाग का पदभार संभाला।

RKTV NEWS/पटना (बिहार )08 मई।उद्योग विभाग में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के आगमन पर उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर मंत्री ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से मंत्री को विभाग की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों एवं प्रगति कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक आधारभूत संरचना तथा निवेशकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में उद्योग मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव एवं जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को नई गति देने तथा निवेशकों के लिए अनुकूल, पारदर्शी एवं उद्योग समर्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने तथा राज्य में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए उद्योगों को त्वरित एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related posts

भोजपुर: शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं वरिष्ठ शिक्षक पंडित काशी नाथ शुक्ल का निधन,अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 19 जून को डिंडोरी, मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

बिहार: सांसद सुदामा प्रसाद संसद के शीतकालीन-सत्र में उठाएंगे व्यवसाइयों से जुड़े मुद्दे।

rktvnews

गिरीडीह:विश्व पर्यटन दिवस पर गिरिडीह जिले में साफ-सफाई, साहसिक जलक्रीड़ा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के उद्यमियों को किया निवेश के लिए मध्यप्रदेश आमंत्रित।

rktvnews

भोजपुर:बजट में जनता की समस्याओं का समाधान अपर्याप्त : सामाजिक कार्यकर्ता शशि मिश्रा

rktvnews

Leave a Comment