RK TV News
खबरें
Breaking News

महेन्द्रगढ़:यादगार पलों के साथ 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024 का समापन।

 महेंद्रगढ़/हरियाणा 26 फरवरी। यादगार पलों के साथ जिला महेंद्रगढ़ के गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024 का समापन हुआ। सभी आगंतुक व पशुपालक राज्य के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जयप्रकाश दलाल तथा उनके विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं से प्रफुल्लित नजर आए।
किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए प्रबंध बहुत ही बेहतरीन थे। यहां पर उन्हें रहन-सहन से लेकर खान-पान तक हर चीज का बेहतर इंतजाम मिला। इसके अलावा तीनों दिन हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा हरियाणवी संस्कृति से उत्प्रोत गीत व रागनियों का लुफ्त उठाया।
राज्यसभा सांसद तथा हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कृषि मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि किसी मंत्री का इस तरह पशुपालकों के बीच लगातार तीन दिन तक रहना तथा उनकी जरूरत का ख्याल रखना, पहली बार देखा है। उन्होंने मुख्य मंच से कृषि मंत्री की कई बार सराहना की।इससे पहले गत दिवस मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी राज्य सरकार के निर्देश पर विभाग द्वारा लगाई गई। इस प्रदर्शनी के इंतजामों को लेकर सराहना की।
इसके बाद पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को भी इस प्रदर्शनी के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी तथा उनकी हौसला अफजाई की।
समापन समारोह में हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकारों ने लोक गीत एवं रागनियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया।
हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार रामकेश जीवनपुरिया ने हरियाणा की मुर्रा आज दुनिया में छाई है, हरियाणा ने पशुओं पर घणी स्कीम चलाई है, को लोगों ने काफी सराहा। इसके अलावा पद्मश्री अवार्डी महावीर गुड्डू ने भी किसानों का मनोरंजन किया। वहीं पंजाब पुलिस के बैंड ने पंजाबी लोक गायकी के जरिए लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। रमेश कलावड़िया, करण सिंह पाजू, विकास सातरोड सहित अनेक कलाकारों ने लगातार रंग जमाए रखा।
लकी ड्रा में दादरी के संदीप को बुलेट मोटरसाइकिल व लोकेश के नाम निकली स्कूटी।राज्यसभा सांसद व हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली में चल रहे तीन दिवसीय पशुधन प्रदर्शनी के आज अंतिम दिन भाग्यशाली विजेताओं के लकी ड्रा निकाले। इसमें किसी के नाम निकली बुलेट मोटरसाइकिल तो किसी के नाम दूध बिलोने की मधानी मशीन व दूध निकालने की मशीन।
लकी ड्रा में जिला दादरी के संदीप पुत्र जगदीश के नाम बुलेट मोटरसाइकिल व लोकेश पुत्र नवनीत के नाम स्कूटी निकली। वहीं जिला महेंद्रगढ़ के भूपेंद्र, नितिन व मोनिका, दादरी के लीलाराम व भिवानी के आयुष के नाम दूध बिलोने की मधानी मशीन निकली। वहीं जिला भिवानी के रोहतास व वेद सिंह तथा दादरी के शैलेश के नाम मिल्किंग मशीन निकली।
राज्यसभा सांसद व हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देव ने पर जिला भिवानी के नवनीत शर्मा की मुर्रा भैंस, जिला जींद के विनोद की साहिवाल गाय, जिला महेंद्रगढ़ के कर्मवीर की हरयाणा गाय व जिला गुरुग्राम के धीरज की घोड़ी प्रथम स्थान पर रही। इन सभी को 51-51 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आमजन ने आयुर्वेद के बारे में ली जानकारी

पशुधन प्रदर्शनी मेले में आए किसानों, पशुपालकों व अन्य आमजन ने आयुष विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में आयुर्वेद के बारे में जानकारी ली। आयुष विभाग से डॉ भूपेंद्र कुमार ने आमजन को आयुर्वेद के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेद का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा व रोगी के रोगों का नाश करना है। आयुर्वेद में न केवल उपचार होता है बल्कि यह जीवन जीने का ऐसा तरीका सीखाता है जिससे जीवन लंबा और खुशहाल होता है। उन्होंने कहा की रसोई घर एक औषधालय है। रसोई में रखे मसालों का सही मात्रा में सेवन करके हम बीमारियों को दूर कर स्वस्थ रह सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार दिनचर्या का मतलब हमारे सुबह उठने से लेकर शाम को सोने तक की गतिविधियों से है। स्वस्थ रहने के लिए एक अच्छी दिनचर्या का होना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद और दिनचर्या का एक दूसरे से घनिष्ठ संबंध माना जाता है। इसलिए यदि आप अपने दिन की शुरुआत आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाकर करते हैं तो आप जीवन भर निरोगी रह सकते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण, अंत्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा की ओर से लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को 3 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना के तहत जो माता-पिता जिनके संतान केवल लड़की – लड़की है लड़का ना हो तथा ना ही कोई लड़का गोद लिया हुआ हो इन माता -पिता की उम्र दोनों में किसी एक की 45 वर्ष से 59 वर्ष तक हो तथा हरियाणा के स्थाई निवासी हो। इनकी सालाना आय 2 लाख रुपए से कम हो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। इस योजना के लिए आवेदन लड़कियों की माता द्वारा किया जाएगा। यदि माता न हो तो उस स्थिति में पिता द्वारा आवेदन किया जाएगा। इस योजना के लिए आवेदन नागरिक सेवा केन्द्र (सीएससी) द्वारा ऑनलाइन करवाकर आवेदन फार्म जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं।

मारवाड़ी नस्ल का बुर्ज खलीफा घोड़ा रहा आकर्षण का केंद्र

मेले में दादरी जिला का मारवाड़ी नस्ल का 70 इंच ऊंचा बुर्ज खलीफा घोड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में इस घोड़े को देखकर लोगों में एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा था। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के मेलों का आयोजन सरकार की अच्छी व सकारात्मक सोच को दर्शाता है। इस प्रकार के मेलों में एक से एक पशु देखने को मिलते हैं। इसी कारण आज लोगों में पशुपालन की ओर रुझान बढ़ रहा है।

Related posts

नैनीताल:विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक संकट के बीच कृषि क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

चतरा:फसल बीमा में चतरा ने रचा नया इतिहास, राज्य में दूसरा स्थान।

rktvnews

बागपत:2500 निराश्रित गोवंश को 60 दिन में संरक्षित करने के लिए चलाया जाएगा जनपद में विशेष अभियान!निराश्रित गोवंश विशेष अभियान में लापरवाही करने वालों को किया जाएगा चिन्हित।

rktvnews

जुहू(महाराष्ट्र) में 10 मार्च को आयोजित होगा महिलाओं का सम्मान समारोह।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:करोड़ों के कपड़े जलकर राख, दमकल मशक्कत करते रही।

rktvnews

Leave a Comment