RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान सदर प्रखंड परिसर में पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैम्प का उद्घाटन।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार )17 दिसंबर।आज पासपोर्ट बनवाने हेतु विशेष कैंप कार्यालय का उद्घाटन सिवान सदर प्रखंड परिसर में स्वधा रिजवी (आई .एफ. एस.) क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना एवं जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने संबोधन में स्वधा रिजवी ने बताया कि पासपोर्ट हेतु कुल प्राप्त आवेदनों में से जिन तीन जिला से सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनमें सिवान भी शामिल है।
डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, सिवान में आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा 17 से 19 दिसम्बर, 2024 तक “बीडीओ कार्यालय, श्रीनगर, न्यू ऑफिसर्स कॉलोनी, सिवान” में पासपोर्ट सेवा मोबाईल चैन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैम्प में नये (Fresh) एवं पुनर्निगमन (Re-issue) पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
इस कैम्प के लिए प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट स्लॉट जारी किए जाएंगे। बताया गया कि ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन तथा अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे,वेबसाइट www.passportindia.gov.in को देखें।
आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन भरकर निर्धारित शुल्क जमाकर पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैंप, सिवान के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा एवं लिए गए नियत दिन, समय एवं स्थान पर आवश्यक कागजातों की मूलप्रति एवं इन सभी की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर फोटो, उँगलियों के निशान एवं आवेदन तथा मूल प्रमाणपत्रों की जांच हेतु सशरीर उपस्थित होना होगा।
जरूरी कागजात संबंधी जानकारी के लिए आवेदक उपरोक्त वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। इस कैम्प में पीसीसी हेतु आवेदन, किसी कारण अथवा प्रमाणपत्र हेतु रोके गए आवेदन एवं बिना पूर्व में ऑनलाईन समय लिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अंत में उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना आगे भी ऐसी ही सेवा प्रदान करते रहने हेतु वचनबद्ध है।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पटना को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आशा करते हुए अनुरोध किया कि भविष्य में ऐसे कैंप सिवान जिले में आयोजित किये जाए।ताकि यहां के निवासियों को बगैर किसी परेशानी के पासपोर्ट उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि सिवान जिले से बड़ी संख्या में निवासी विदेश रोजगार की तलाश में जाते हैं। पासपोर्ट बनवाने हेतु इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

दिल्ली-हावड़ा बुलेट ट्रेन के लिए बिहार में भूमि अधिग्रहण शुरू होगा!पटना से दिल्ली जाने में 3 घंटे का समय लगेगा।

rktvnews

शरमन जोशी और अन्नू कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सब मोह माया है’ सबसे पहले टीवी पर, ज़ी अनमोल सिनेमा पर!

rktvnews

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ओ पी साह की दूसरी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य योजनाओं एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

अस्पताल जाने से पहले इन बातों का खास ध्यान रखकर बनें ‘मरीज के लिए सबसे बड़ी मदद’

rktvnews

Leave a Comment