
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मई।जगजीवन कॉलेज आरा में युवा उद्यमियों और स्टार्टअप संस्थाओं को कानूनी रूप से सुदृढ़ एवं बाजार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन प्राचार्या प्रो आभा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के स्टार्टअप सेल एवं उद्योग विभाग भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।कार्यशाला का विषय “बौद्धिक संपदा अधिकार ,जीएसटी, कंपनी इनकॉरपोरेशन और स्टार्टअप कॉन्ट्रैक्ट” रहा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थाओं, शोधकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में नरेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथियों में आबिद सुबहानी, निखिल कश्यप एवं मधु कुमारी शामिल रहीं।कार्यक्रम बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ.आभा सिंह ने स्टार्टअप सेल द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम चलाया जाता है और आज भी उसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम चल रहा है। इन्होंने बिहार में विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम पर विस्तार से चर्चा की और कहा की युवा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं और प्रतिभा संपन्न बन रहे हैं जो प्रगति का द्योतक है।वहीं मुख्य अतिथि नरेश कुमार ने स्टार्टअप से जुड़े टैक्स संबंधी प्रावधानों, चुनौतियों एवं उनके समाधान की जानकारी दी।आबिद सुबहानी ने जीएसटी से संबंधित समस्याओं और उसके व्यावहारिक समाधान पर प्रकाश डाला। मधु कुमारी ने बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व को समझाते हुए कहा कि किसी भी स्टार्टअप के लिए अपने आइडिया और नवाचार की कानूनी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है कोऑर्डिनेटर दिव्येन्दु सिंह ने कंपनी इनकॉरपोरेशन एवं स्टार्टअप कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमृतलाल जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनीष कश्यप ने किया।
