RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल से भारत दर्शन के तहत शैक्षिक भ्रमण से लौटे छात्र-छात्राओं के दल ने मुलाकात कर अनुभव किए साझा।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)14 दिसंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में भारत दर्शन के तहत शैक्षिक भ्रमण कर आए छात्र-छात्राओं के दल ने मुलाकात कर भ्रमण के दौरान हुए अपने अनुभवों को साझा किया। 09 दिसंबर को हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली के प्रमुख शैक्षिक और तकनीकी संस्थानों के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया।
राज्यपाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहता बल्कि छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और जीवनशैली से परिचित कराते हैं, जिससे उनकी सोच में उदारता और मानवता के प्रति सहानुभूति जागृत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को न केवल उच्च शिक्षा संस्थानों की जानकारी देना है, बल्कि उन्हें अन्य राज्यों की संस्कृति और तकनीकी उपलब्धियों से परिचित कराना है। साथ ही, यह छात्रों को अपने प्रदेश की संस्कृति को साझा करने का अवसर भी प्रदान करता है।
राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि आज का युग ज्ञान और कौशल का है, और छात्रों को अपने सपनों को बड़ा रखना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को 21वीं सदी का विश्व गुरु बनाने के लिए शिक्षा के हर क्षेत्र में श्रेष्ठता आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इस भ्रमण से जो भी सीखें, उसे अपने जीवन में लागू करें और अपनी सोच को वैश्विक स्तर पर विस्तारित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि बच्चों के भ्रमण से प्राप्त अनुभव भी लिए जाने चाहिए।

Related posts

चतरा:मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा संपन्न, उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

खनन विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा।

rktvnews

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने फिल्म ‘हक़’ पर साधा निशाना: कहा – “नफ़रत फैलाने का एजेंडा सफल नहीं होगा”

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जल जीवन मिशन की अपार सफलता का उल्लेख किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने कई आहुतियां दीं :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचार अकादमी-वित्त में महानियंत्रक संचार लेखा की दो दिवसीय पूर्वी क्षेत्र समीक्षा बैठक का समापन हुआ।

rktvnews

Leave a Comment